मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

महाकुंभ मेला 2025: कपड़े और हस्तशिल्प की रंग-बिरंगी दुनिया, खरीदारी करने से रोक नहीं पाएंगे खुद को

महाकुंभ मेला 2025: कपड़े और हस्तशिल्प की रंग-बिरंगी दुनिया, खरीदारी करने से रोक नहीं पाएंगे खुद को

महाकुंभ मेला हर 12 साल में आयोजित होने वाला एक अद्वितीय आयोजन है। साल 2025 में यह मेला 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। यह केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और कला का अद्भुत संगम भी है। मेले में स्नान के बाद लोग खरीदारी करना सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं। यह मेला शॉपिंग प्रेमियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। आइए जानते हैं कि महाकुंभ मेले से आप किन-किन चीज़ों की खरीदारी कर सकते हैं।

मेले से खरीदने लायक चीज़ें:

1. कपड़े और आभूषण:
महाकुंभ मेले में आपको बनारसी साड़ियों, खादी के कपड़ों और असली कॉटन की बेहतरीन वैरायटी मिल जाएगी। यहां लगे विशेष स्टॉल्स पर पर्यटक बनारसी साड़ियों की खरीदारी कर सकते हैं, जो अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और सुंदर डिज़ाइन के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा, सोने, चांदी और ऑक्सीडाइज़ जूलरी भी यहां खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

2. हस्तनिर्मित वस्तुएं:
अगर आप हस्तनिर्मित चीजों के शौकीन हैं, तो यह मेला आपके लिए एक आदर्श स्थान है। यहां स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीये, लकड़ी की नक्काशी, और पारंपरिक चित्रकारी जैसे अनूठे उत्पाद आसानी से मिल जाते हैं। ये चीजें घर की सजावट के साथ-साथ उपहार देने के लिए भी बेहतरीन विकल्प हैं।

3. हर्बल उत्पाद:
प्राकृतिक और हर्बल चीजों की चाह रखने वालों के लिए यह मेला बेहद खास है। यहां से आप आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, देसी मसाले, और हर्बल तेल खरीद सकते हैं। ये उत्पाद पूरी तरह से शुद्ध और प्रामाणिक होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद हैं।

4. स्मृतिचिन्ह:
महाकुंभ मेले की यादें संजोने के लिए यहां से स्मृतिचिन्ह खरीदना एक बढ़िया विकल्प है। गंगाजल पात्र, ताम्रपत्र पर उकेरे गए धार्मिक चित्र, और महाकुंभ के प्रतीक चिन्ह जैसे खास तोहफे आप अपने साथ घर ले जा सकते हैं।

यह मेला न केवल श्रद्धालुओं के लिए बल्कि खरीदारी के शौकीनों के लिए भी एक स्वर्ग है।

Share This
टैग: #lifestyle news
अगला लेख → महाकुंभ की यात्रा पर प्रयागराज के स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun