मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

खरबूजा मीठा है या फीका? खरीदने से पहले ऐसे पहचानें इसकी मिठास

खरबूजा मीठा है या फीका? खरीदने से पहले ऐसे पहचानें इसकी मिठास

गर्मियों के मौसम में तरबूज और खरबूजे जैसे रसीले फल खाने का मजा ही अलग होता है। ये न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। खासकर खरबूजा, जो गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन इसका असली स्वाद मीठेपन में छिपा होता है। अगर आप बिना काटे ही खरबूजे की मिठास पहचानना चाहते हैं, तो कुछ खास तरीकों को आजमा सकते हैं।

खरबूजे की मिठास पहचानने के आसान तरीके

  1. खुशबू पर दें ध्यान
    मीठा खरबूजा एक खास तरह की नैचुरल सुगंध देता है। अगर इसे सूंघने पर हल्की मिठास भरी खुशबू आती है, तो समझ लें कि यह पका हुआ और मीठा होगा। वहीं, अगर इससे कोई महक नहीं आ रही या घास जैसी गंध आ रही है, तो इसका स्वाद फीका हो सकता है।
  2. रंग देखकर करें पहचान
    पका हुआ खरबूजा हल्के पीले या नारंगी रंग का होता है, जबकि कच्चा खरबूजा हरा नजर आता है। इसके अलावा, अगर इसके ऊपर गहरे और घने जालीदार निशान बने हुए हैं, तो यह मीठा और स्वादिष्ट होने की संभावना ज्यादा होती है।
  3. थपथपाकर सुनें आवाज
    खरबूजे को हल्के से थपथपाने पर अगर खोखली गूंजने वाली आवाज आती है, तो समझिए कि यह पूरी तरह से पका हुआ और मीठा है।

सेहत के लिए लाभकारी

खरबूजे में पानी की प्रचुर मात्रा होती है, जिससे गर्मी के मौसम में शरीर हाइड्रेटेड रहता है और लू लगने की संभावना कम हो जाती है। यह पाचन को सुधारने में भी मदद करता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके नियमित सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है और यह गट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए गर्मी में इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें और इसके स्वास्थ्य लाभों का आनंद उठाएं।

Share This
अगला लेख → वजन घटाने में मददगार तरबूज, जानिए सही समय और मात्रा में खाने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun