मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

वजन घटाने में मददगार तरबूज, जानिए सही समय और मात्रा में खाने का तरीका

वजन घटाने में मददगार तरबूज, जानिए सही समय और मात्रा में खाने का तरीका

मार्च के महीने में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे ऐसा लग रहा है कि इस साल तापमान और भी ज्यादा रहेगा। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। गर्मी से बचने के लिए मौसमी फलों का सेवन बढ़ाएं। खासतौर पर तरबूज और खरबूज को अपनी डाइट में शामिल करें। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो रोजाना तरबूज खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह फल न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है।

तरबूज में करीब 90% पानी होता है और इसकी कैलोरी व फैट की मात्रा बेहद कम होती है, जिससे यह वेट लॉस के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है। इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है और अतिरिक्त खाने से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि वजन कम करने के लिए तरबूज को कब और कितनी मात्रा में खाना फायदेमंद रहेगा।

तरबूज क्यों है फायदेमंद?

तरबूज पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसे वजन घटाने के लिए खाने की सलाह देते हैं। अगर कैलोरी की बात करें तो 1 किलो तरबूज से लगभग 300-350 कैलोरी मिलती हैं और इसमें सिर्फ 2 ग्राम फैट होता है। अधिक पानी और फाइबर होने की वजह से इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

वजन घटाने के लिए तरबूज कब खाएं?

तरबूज दिन के किसी भी समय खाया जा सकता है, लेकिन यदि आप इसे वजन कम करने के लिए खा रहे हैं तो सुबह खाली पेट इसे खाना अधिक फायदेमंद हो सकता है। नाश्ते में तरबूज खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन कम करने में सहायता मिलती है। इसे काटकर खाने के अलावा आप इसका जूस, शेक या स्मूदी बनाकर भी ले सकते हैं।

क्या रात में डिनर में तरबूज खा सकते हैं?

अगर आप हल्का और हेल्दी डिनर करना चाहते हैं तो रात के भोजन में तरबूज शामिल कर सकते हैं। लेकिन इसे रात में ज्यादा देर से न खाएं, बल्कि शाम 6-7 बजे तक ही इसका सेवन कर लें, ताकि यह अच्छे से पच सके। डिनर में तरबूज लेना एक बेहतरीन और हल्का विकल्प हो सकता है।

वजन घटाने के लिए कितनी मात्रा में खाएं तरबूज?

तरबूज में फाइबर अधिक होता है और कैलोरी कम, इसलिए इसे भरपेट खाया जा सकता है। पानी की मात्रा अधिक होने की वजह से इसे खाने के बाद पेट जल्दी भर जाता है। वजन कम करने के लिए आप एक बार में लगभग 300-400 ग्राम तरबूज खा सकते हैं। नियमित रूप से तरबूज का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

Share This
अगला लेख → सही तरीके से बादाम खाने से मिलेंगे जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ, जा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun