मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

खान-पान में लापरवाही से हो सकती हैं गंभीर बीमारियाँ, ऐसे करें बचाव

खान-पान में लापरवाही से हो सकती हैं गंभीर बीमारियाँ, ऐसे करें बचाव

जैसा आप खाते हैं, वैसा ही आपका शरीर बनता है। इसलिए स्वस्थ आहार लेना बहुत जरूरी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप खुद ही एक्सपर्ट बन जाएं और अपना डाइट चार्ट बनाकर खाना शुरू कर दें। हो सकता है कि आपको लगे कि इसमें क्या गलत है? दरअसल, गलत कुछ नहीं है, बस समझने में थोड़ी भूल हो सकती है। कई लोग सोशल मीडिया, अखबार या हेल्थ मैगज़ीन से टिप्स लेकर खुद ही कई चीजें खाना छोड़ देते हैं। इससे शरीर में कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन-बी, बी12, विटामिन-डी और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। न सिर्फ कमी होती है, बल्कि कुछ पोषक तत्व शरीर में जरूरत से ज्यादा भी हो जाते हैं। जैसे, कई लोग मसल्स बनाने के चक्कर में हाई प्रोटीन डाइट लेने लगते हैं, जिससे शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है।

शरीर में प्रोटीन की अधिकता यूरिक एसिड को बढ़ा सकती है, और हाई यूरिक एसिड कई बीमारियों को ट्रिगर कर सकता है। यूरिक एसिड क्रिस्टल बनकर जोड़ों में जमा हो जाता है, जिससे जोड़ों में तेज दर्द होता है। यही क्रिस्टल्स अगर ब्लड में मिलकर हार्ट की आर्टरीज में फंस जाएं, तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। अगर ये ब्रेन की नसों में ब्लॉकेज कर दें, तो ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है, और अगर ये किडनी के नेफ्रॉन में जमा होने लगें, तो किडनी फेलियर तक का खतरा हो सकता है। इसके अलावा, गठिया जैसी बीमारी भी हो सकती है। इन बीमारियों से बचने के लिए पुरुषों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि ये समस्याएं महिलाओं की तुलना में पुरुषों में ज्यादा देखी जाती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए रेड मीट, सीफूड, शेलफिश और हाई प्यूरीन वाली चीजों से परहेज करना चाहिए। साथ ही, वजन को नियंत्रित रखना भी जरूरी है, क्योंकि मोटापा भी हाई यूरिक एसिड का कारण बन सकता है। लेकिन जैसा कि हमने शुरू में कहा, खुद ही डॉक्टर बनने की जरूरत नहीं है। हालांकि, आपको किसी एक्सपर्ट के पास जाने की भी आवश्यकता नहीं है। बस इंडिया टीवी पर स्वामी रामदेव के बताए गए उपायों को फॉलो करें और हर परेशानी का समाधान पाएं।

हाई यूरिक एसिड के लक्षण:

  • पैरों में दर्द
  • एड़ियों में सूजन
  • जोड़ों में दर्द
  • हाथ-पैर की उंगलियों में चुभन

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के उपाय:

  • सेब का सिरका
  • लौकी का जूस
  • हरी सब्जियां
  • अजवाइन
  • अलसी

यूरिक एसिड में क्या न खाएं?

  • दाल
  • पनीर
  • दूध
  • चीनी
  • अल्कोहल
  • तली-भुनी चीजें
  • टमाटर

किडनी को स्वस्थ रखने के घरेलू उपाय:

  • सुबह नीम के पत्तों का 1 चम्मच रस पिएं।
  • शाम को पीपल के पत्तों का 1 चम्मच रस पिएं।

गोखरु का पानी:

  • गोखरु को पानी में उबालकर ठंडा कर लें।
  • दिन में दो बार गोखरु का पानी पिएं।
  • इससे किडनी स्टोन और इंफेक्शन से बचाव होगा।

किडनी स्टोन में फायदेमंद चीजें:

  • खट्टी छाछ
  • कुलथ की दाल
  • मूली
  • पत्थरचट्टा के पत्ते
  • जौ का आटा

किडनी स्टोन का रामबाण इलाज:

  • भुट्टे के बाल को पानी में उबालें।
  • इसे छानकर पिएं।
  • यह किडनी स्टोन को खत्म करता है और UTI इंफेक्शन से भी बचाता है।

इन सरल उपायों को अपनाकर आप यूरिक एसिड और किडनी से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, किसी भी गंभीर समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Share This
अगला लेख → UP : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, पुलिस कांस्टेबल …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun