मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सुबह उठते ही बार-बार छींके आने का कारण क्या है? जानें एलर्जी और इसके समाधान l

सुबह उठते ही बार-बार छींके आने का कारण क्या है? जानें एलर्जी और इसके समाधान l

कई लोगों को सुबह उठते ही बार-बार छींके आने लगती हैं, जो उनकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकती हैं। डॉक्टरों के अनुसार, सुबह-सुबह छींक आना आमतौर पर एलर्जी या आसपास के वातावरण के कारण होता है। खासकर बेडरूम में मौजूद धूल, फंगल स्पोर्स, बैक्टीरिया और बिस्तर के कवर में मौजूद सूक्ष्म कण इस समस्या को जन्म देते हैं। ये कण नाक की श्लेष्मा झिल्ली को उत्तेजित करते हैं, जिससे शरीर इन्हें बाहर निकालने के लिए छींकने लगाता है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि इसे मेडिकल भाषा में एलर्जिक राइनाइटिस कहा जाता है। यह तब होता है जब शरीर का इम्यून सिस्टम इन छोटे-छोटे एलर्जन्स के प्रति संवेदनशील हो जाता है। सुबह के समय तापमान में बदलाव और नाक की सूजन भी छींक की समस्या बढ़ा सकते हैं।

कुछ लोगों को तेज़ धूप या सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से भी सुबह छींक आ सकती है, जिसे “फोटोसिनसिटिव छींक” कहा जाता है। इसके अलावा, साइनस की समस्या, सूखा वातावरण, या नाक में मौजूद म्यूकस का जमाव भी सुबह के वक्त छींक आने का कारण हो सकता है।

छींक आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो शरीर को साफ करने में मदद करती है, लेकिन यदि छींक लगातार आ रही हों, तो इससे गले में खराश, नाक में खुजली, सिरदर्द और थकान जैसे लक्षण भी हो सकते हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है।

इसके समाधान के लिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि रोजाना बिस्तर और तकिए की सफाई अच्छी तरह करें, कमरे में नमी को संतुलित रखें, धूल-मिट्टी से बचाव करें और सुबह उठते ही नाक को हल्के से साफ करें। घरेलू उपायों में गर्म पानी पीना और नमकीन पानी से धुलाई भी फायदेमंद होती है।

यदि छींक की समस्या अधिक बढ़ जाए तो एलर्जी टेस्ट कराना और उचित चिकित्सकीय इलाज लेना आवश्यक होता है ताकि यह समस्या बड़ी बीमारी में न बदल जाए।

Share This
अगला लेख → सिम कार्ड का एक कोना क्यों कटा रहता है? 99 प्रतिशत लोग नहीं …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun