मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

खामेनेई की कथित मौत की खबर के बाद कराची में बवाल, अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला

खामेनेई की कथित मौत की खबर के बाद कराची में बवाल, अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की कथित हत्या की खबर सामने आने के बाद पाकिस्तान के कराची शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। खबर फैलते ही कराची स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों की भीड़ लाठी-डंडों के साथ कॉन्सुलेट के आसपास इकट्ठा हुई और कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं। स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और चेतावनी के तौर पर हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद धीरे-धीरे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया गया।

बताया जा रहा है कि यह विरोध उस खबर के बाद भड़का, जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिका और इजरायल के हमले में अली खामेनेई की हत्या कर दी गई है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं। खबर के प्रसार के साथ ही क्षेत्र में गुस्सा और आक्रोश देखने को मिला।

घटना के बाद कराची में अमेरिकी दूतावास और अन्य संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती जारी है।

Share This
अगला लेख → ईरान-इजरायल तनाव का असर, शारजाह में लैंडिंग न मिलने पर अमृतस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun