मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

खौ़फनाक सीरीज के 8 एपिसोड, जिनसे डर के मारे पसीना निकल आएगा

खौ़फनाक सीरीज के 8 एपिसोड, जिनसे डर के मारे पसीना निकल आएगा

पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों के बीच एडवेंचर, थ्रिल और हॉरर फिल्मों और सीरीज का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी फिल्मों और सीरीज की भरमार है, जो रोमांचक और डरावने अनुभव प्रदान करती हैं। यदि आप भी हॉरर फिल्मों और सीरीज के शौकिन हैं, तो हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको दिल से डराएगी। इसकी कहानी और कलाकारों का अभिनय इतना प्रभावशाली है कि इसे देखने के दौरान दर्शक हर पल खौफ महसूस करते हैं। 8 एपिसोड वाली यह सीरीज दर्शकों को डर का असली एहसास दिलाती है और इसकी कहानी इतनी रियल लगती है कि देखने वाले का दिल दहल उठता है।

हम बात कर रहे हैं प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘खौफ’ की। यह डरावनी और रहस्यमयी सीरीज सभी को आकर्षित कर रही है। इस सीरीज में ऐसे कई डरावने दृश्य हैं जो आपको पसीने में भीगने पर मजबूर कर देंगे, और इसके क्लाइमेक्स एपिसोड ने तो दर्शकों का दिमाग पूरी तरह हिला दिया है। अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कुछ रोमांचक और डरावना देखना चाहते हैं तो ‘खौफ’ को जरूर देखें।

खौफ में कौन से कलाकारों ने किया है अभिनय? यह सीरीज न केवल दर्शकों को डराती है, बल्कि खूब सराहना भी बटोर रही है। हालांकि, यदि आप दिल से कमजोर हैं तो हम सलाह देते हैं कि सीरीज के दौरान किसी करीबी को अपने पास रखें। इस सीरीज को स्मिता सिंह ने लिखा है और इसका निर्देशन पंकज कुमार और सूर्या बालाकृष्णन ने किया है। इसमें कई जाने-माने कलाकारों ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है, जिनमें मोनिका पंवार, रजत कपूर, अभिषेक चौहान, गीतांजलि कुलकर्णी और शिल्पा शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज मैचबॉक्स शॉट्स के बैनर तले बनी है।

‘खौफ’ की कहानी सीरीज की कहानी मधु नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नौकरी की तलाश में ग्वालियर से दिल्ली आती है। वह दिल्ली में एक गर्ल्स हॉस्टल में कमरा नंबर 333 चुनती है, जिसे लोग भूतिया मानते हैं। एक दिन उसे वहां अजीब घटनाओं का सामना करना पड़ता है। पहले तो वह इन घटनाओं को नजरअंदाज करती है, लेकिन बाद में जो कुछ होता है, वह इतना डरावना है कि उसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है।

अगर हम इस सीरीज की IMDb रेटिंग की बात करें तो इसे 7.6 की रेटिंग मिली है, और रजत कपूर, मोनिका पंवार, गीतांजलि कुलकर्णी और चुम दरांग जैसे कलाकारों ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को चौंका दिया है।

Share This
अगला लेख → राजघराने की बेटी, जो सुपरस्टार की दूसरी पत्नी बनी, जानें क्य…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun