मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पाकिस्तानी अभिनेता की फिल्म सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी? थिएटर मालिकों ने किया इनकार

पाकिस्तानी अभिनेता की फिल्म सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी? थिएटर मालिकों ने किया इनकार

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक दर्दनाक आतंकी हमला हुआ, जिसमें आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाते हुए 26 लोगों की जान ले ली। इस हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई तो किसी ने अपना जीवनसाथी। पूरे देश में इस दुखद घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। हर वर्ग के लोग इस नृशंस हमले की निंदा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब की अपनी विदेश यात्रा को बीच में ही छोड़कर भारत लौटने का फैसला लिया, जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुद घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

इसी बीच एक बॉलीवुड फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की नई फिल्म ‘अबीर गुलाल’ रिलीज़ के लिए तैयार है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ था और इसके साथ ही फवाद खान लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे थे।

हालांकि, इस आतंकी हमले के बाद से देशभर में पाकिस्तानी कलाकारों के प्रति गुस्सा भड़क उठा है और फवाद खान की इस फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। कई लोग सोशल मीडिया पर फिल्म के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। #BoycottAbirGulaal ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग इस फिल्म की रिलीज़ को रोकने की बात कर रहे हैं।

हालांकि, फवाद खान ने इस हमले की निंदा करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की, लेकिन लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा।

थिएटर मालिकों ने भी फिल्म को दिखाने से इनकार कर दिया है। मौजूदा हालात को देखते हुए कई सिनेमा हॉल ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अब पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों को नहीं चलाएंगे। वहीं, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी इस फिल्म पर बैन की मांग दोहराई है और सभी भारतीय फिल्म निर्माताओं से अपील की है कि वे पाकिस्तानी कलाकारों को किसी भी तरह का काम या सहयोग न दें।

अब देखना ये है कि फिल्म ‘अबीर गुलाल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो पाती है या नहीं, लेकिन मौजूदा हालात में इसके ऊपर गंभीर संकट मंडरा रहा है।

Share This
अगला लेख → अंबानी ने किया ऐलान: पहलगाम आतंकी हमले में घायल लोगों का रिल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun