मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

गडकरी ने टैक्स घटाने की मांग पर लगाई रोक, जानें उन्होंने ऐसा क्यों कहा और किसे ?

गडकरी ने टैक्स घटाने की मांग पर लगाई रोक, जानें उन्होंने ऐसा क्यों कहा और किसे ?

केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को उद्योग जगत से आग्रह किया कि वे बार-बार टैक्स में कटौती की मांग न करें, क्योंकि सरकार को गरीबों के कल्याण के लिए धन की जरूरत होती है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत की लॉजिस्टिक लागत अगले दो वर्षों में घटकर नौ प्रतिशत तक आ जाएगी।

गडकरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जीएसटी और अन्य करों में कटौती की मांग न करें, क्योंकि यह एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार करों में कटौती करती है, तो लोग और अधिक की मांग करेंगे, लेकिन सरकार की प्राथमिकता गरीबों के कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाना है। सरकार का उद्देश्य अमीरों से कर लेकर गरीबों को लाभ पहुंचाना है।

मंत्री ने बताया कि फिलहाल भारत की लॉजिस्टिक लागत 14-16 प्रतिशत है, जिसे दो साल में नौ प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय उद्योग अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेगा। चीन में लॉजिस्टिक लागत आठ प्रतिशत और अमेरिका व यूरोपीय देशों में 12 प्रतिशत है।

गडकरी ने उद्योग जगत से आग्रह किया कि वे उत्पादन लागत घटाने पर ध्यान दें, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता न करें। उन्होंने रोजगार सृजन पर जोर देते हुए कहा कि उद्योग जगत सिर्फ धन नहीं, बल्कि रोजगार भी उत्पन्न करता है। इसके अलावा, उन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आयात घटाने और निर्यात बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

Share This
अगला लेख → अदाणी ग्रुप को फिच रेटिंग्स से मिली राहत, कंपनी के शेयर में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun