मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की ये सड़कें रहेंगी बंद, सफर से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक करें

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की ये सड़कें रहेंगी बंद, सफर से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक करें

नई दिल्ली: देशभर में कल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी दिल्ली में खास तैयारियां की गई हैं। दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन की जानकारी दी गई है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) डीके गुप्ता के अनुसार, शनिवार शाम से ही दिल्ली की सीमाओं पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया, “हमने विस्तृत यातायात प्रबंधन योजना बनाई है। इसके तहत 25 जनवरी की रात 9 बजे से सीमावर्ती क्षेत्रों में सिर्फ आवश्यक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। यह प्रतिबंध परेड समाप्त होने तक लागू रहेगा।” विजय चौक से लेकर लाल किले तक परेड मार्ग की ओर जाने वाली सड़कों पर यातायात में बदलाव रहेगा। इसके अलावा, सी-हेक्सागन पर भी शनिवार रात 9:15 बजे के बाद से यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा।

कर्तव्य पथ पर होगी परेड
एडवाइजरी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होकर लाल किले तक जाएगी। परेड से पहले सुबह 9:30 बजे इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर कार्यक्रम होगा। परेड का मार्ग विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के आसपास, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किले तक रहेगा।

इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद
शनिवार शाम 5 बजे से लेकर परेड समाप्त होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा, शनिवार रात 10 बजे से रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर कर्तव्य पथ को क्रॉस करने की अनुमति नहीं होगी। रविवार को सुबह 9:15 बजे से इंडिया गेट और सी-हेक्सागन का मार्ग परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा। तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर रविवार सुबह 10:30 बजे से दोनों तरफ से यातायात पर रोक रहेगी। क्रॉस ट्रैफिक की अनुमति परेड की प्रगति के अनुसार ही दी जाएगी।

यात्रियों के लिए सुझाव
एडवाइजरी में यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक परेड मार्ग से बचें। हालांकि, उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए कोई पाबंदी नहीं है, फिर भी उन्हें सलाह दी गई है कि वे समय पर निकलें और संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय रखें।

गणतंत्र दिवस के दिन मेट्रो सेवा यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। साथ ही, अगर कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी को दें।

Share This
अगला लेख → हिंदू सेना के नेता विष्णु गुप्ता पर जानलेवा हमला, बाइक पर आए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun