मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हिंदू सेना के नेता विष्णु गुप्ता पर जानलेवा हमला, बाइक पर आए बदमाशों ने चलाई गोली

हिंदू सेना के नेता विष्णु गुप्ता पर जानलेवा हमला, बाइक पर आए बदमाशों ने चलाई गोली

अजमेर: राजस्थान के अजमेर से एक बड़ी घटना सामने आई है। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दावा किया है कि आज सुबह अजमेर से दिल्ली जाते समय गेगल पुलिया के पास उन पर जानलेवा हमला हुआ। उनके अनुसार, दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीपक कुमार ने जानकारी दी कि विष्णु गुप्ता ने उन्हें बताया कि जब वह सुबह अजमेर से दिल्ली के लिए रवाना हुए, तो रास्ते में उनकी कार पर फायरिंग हुई। उनकी गाड़ी पर गोली का एक निशान भी दिखाई दे रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद अजमेर की पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा भी मौके पर पहुंचीं और मामले का निरीक्षण किया। जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है और पूरे मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।

विष्णु गुप्ता कौन हैं?

विष्णु गुप्ता वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने अजमेर की दरगाह को लेकर विवादित बयान दिया था और दावा किया था कि वहां पर पहले भगवान संकट मोचन महादेव का मंदिर था। इस मामले में उन्होंने कोर्ट में याचिका भी दायर की है। अपने बयानों के कारण वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दिसंबर 2024 में उन्होंने अजमेर दरगाह को लेकर यह बड़ा दावा किया था।

विष्णु गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में कहा था कि अजमेर की धरती वीरों की धरती रही है। उन्होंने बताया था कि मोहम्मद साबुद्दीन गौरी 1150 ईस्वी में भारत आया और उसने अजमेर (जिसका नाम पहले अजयमेरु था) को चुना। यह नाम पृथ्वीराज चौहान के पिता के नाम पर रखा गया था।

विष्णु गुप्ता ने यह भी कहा था कि मोहम्मद साबुद्दीन गौरी की सेना में एक सैनिक, जिन्हें आज ख्वाजा साहब के नाम से जाना जाता है, उनके साथ अजमेर आए थे। उन्होंने दावा किया कि जब गौरी हारकर भाग गया, तब ख्वाजा साहब यहीं रह गए और इस्लाम का प्रचार शुरू किया। कुछ किताबों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ख्वाजा साहब ने लगभग 90 से 95 लाख लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया।

गुप्ता ने यह भी कहा कि दरगाह, जिसे आज ख्वाजा साहब की दरगाह के नाम से जाना जाता है, असल में भगवान शिव का मंदिर था। उन्होंने अपने दावे को लेकर अदालत में सबूत भी पेश किए हैं और बताया कि सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी हो चुके हैं। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 20 तारीख को होने वाली है।

Share This
अगला लेख → बिहार चुनाव : प्रशांत किशोर का ऐलान, जनसुराज पार्टी उतारेगी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun