मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गर्मी के मौसम में छाछ को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं, डिहाइड्रेशन से बचें और सेहतमंद रहें

गर्मी के मौसम में छाछ को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं, डिहाइड्रेशन से बचें और सेहतमंद रहें

गर्मियों के मौसम में छाछ पीने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। छाछ, जिसे मट्ठा या बटरमिल्क भी कहा जाता है, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। गर्मी के दिनों में अक्सर लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं, लेकिन यदि आप रोज़ाना एक गिलास छाछ का सेवन करें, तो शरीर में पानी की कमी को दूर रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि नियमित रूप से छाछ पीने से शरीर को कौन-कौन से लाभ मिल सकते हैं।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

छाछ में मौजूद पोषक तत्व गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। यह न सिर्फ पाचन को दुरुस्त करती है बल्कि शरीर को ठंडक भी प्रदान करती है। इसमें विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को पोषण देने में मददगार होती है।

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

छाछ का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने की संभावना कम हो जाती है। कैल्शियम से भरपूर छाछ हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूती प्रदान करती है। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो छाछ को अपने डाइट में शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है

छाछ के पोषक तत्व शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने में सहायक होते हैं। इसे पीने के बाद आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे। कुल मिलाकर, गर्मी के मौसम में छाछ का सेवन न केवल शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि समग्र स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

Share This
अगला लेख → ज्यादा बैठना बन सकता है हड्डियों के लिए खतरा, बाबा रामदेव से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun