मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गाड़ी की मांग सुनकर दुल्हन ने तोड़ी शादी, बारात दरवाजे से लौटी खाली हाथ

गाड़ी की मांग सुनकर दुल्हन ने तोड़ी शादी, बारात दरवाजे से लौटी खाली हाथ

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की मांग और विवाद के चलते दो बहनों ने ऐन वक्त पर शादी से इंकार कर दिया। यह घटना सादाबाद तहसील के समदपुर गांव की है। दोनों बहनों की शादी ताजपुर गांव के दो भाइयों से तय हुई थी। बारात सज-धज कर समदपुर पहुंच चुकी थी, लेकिन दहेज को लेकर हुए विवाद के बाद दुल्हनों ने शादी तोड़ने का साहसिक फैसला लिया।

समदपुर निवासी सुनील की बेटियां, शिवानी और भारती, 14 अप्रैल को ताजपुर के मोहित और नारायण से शादी करने वाली थीं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी थीं, लेकिन इसी दौरान दूल्हे पक्ष की ओर से अचानक गाड़ी की मांग रखी गई। सुनील ने बताया कि वे पहले ही छह लाख रुपये नकद और अन्य सामान दे चुके थे, लेकिन अब और कुछ देना उनके लिए संभव नहीं था।

इस बात पर दोनों पक्षों में बहस हुई जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस घटना से आहत होकर दोनों बहनों ने शादी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने शादी के दिन ही उनके पिता और परिजनों से अभद्रता और मारपीट की, वहां वे कभी नहीं जाएंगी।

शिवानी और भारती ने दूल्हा पक्ष पर उनके पिता, चाचा और भाई के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत महिला थाने में दर्ज करा दी गई है। क्षेत्राधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है और जांच की जा रही है।

Share This
अगला लेख → उत्तर प्रदेश में 16 IAS और 11 IPS अधिकारियों का तबादला, अयोध…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun