मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

गिल और सुदर्शन के धमाकेदार खेल से टूट सकता है 9 साल पुराना रिकॉर्ड, इतिहास बनाने का मौका

गिल और सुदर्शन के धमाकेदार खेल से टूट सकता है 9 साल पुराना रिकॉर्ड, इतिहास बनाने का मौका

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस ने पिछली सीजन की निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार जबरदस्त वापसी की है। टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी में शानदार खेल दिखाते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है, और वह भी लीग स्टेज के खत्म होने से पहले ही। गुजरात ने अब तक कुल 12 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उन्होंने 9 में जीत दर्ज की है। अब उनकी नजरें बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतकर अंकतालिका में टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने पर टिकी हैं।

गुजरात की इस सफलता में सबसे अहम भूमिका उनकी ओपनिंग जोड़ी—शुभमन गिल और साई सुदर्शन—की रही है। इस जोड़ी ने इस सीजन में बल्ले से धमाल मचाया है। दोनों बल्लेबाजों ने 12 पारियों में मिलकर 839 रन बनाए हैं, वो भी 76.27 के शानदार औसत के साथ। इस दौरान तीन बार शतकीय और चार बार अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिली है। इनकी सबसे बड़ी साझेदारी 205 रन की रही है।

अब गिल और सुदर्शन के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। आईपीएल के एक सीजन में बतौर जोड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2016 में मिलकर 939 रन बनाए थे। गिल और सुदर्शन इस रिकॉर्ड से अब महज 101 रन पीछे हैं। अगर वे अपने इसी फॉर्म में खेलते रहे, तो इस रिकॉर्ड को तोड़ना तय है।

वहीं बात करें व्यक्तिगत प्रदर्शन की, तो साई सुदर्शन फिलहाल इस सीजन ऑरेंज कैप होल्डर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 56.09 की औसत से 617 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। शुभमन गिल भी पीछे नहीं हैं, वे 60.10 की औसत से 601 रन बनाकर रन लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और उनके बल्ले से 6 फिफ्टी निकल चुकी हैं।

Share This
अगला लेख → वायरल तस्वीर ने बढ़ाई नवांकुर की परेशानी, पुलिस पूछताछ करेगी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun