मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गुजरात- महिसागर नदी पर बना ब्रिज ढहा, 3 लोगों की मौत, कई वाहन गिरे

गुजरात- महिसागर नदी पर बना ब्रिज ढहा, 3 लोगों की मौत, कई वाहन गिरे

गुजरात में महिसागर नदी पर बना एक पुराना पुल ढह गया, जिसके कारण बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में अब तक 5 वाहन नदी में गिर चुके हैं, जिसमें दो ट्रक पूरी तरह डूब गए और एक टैंकर आधा लटक गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

यह पुल 1981 में बनना शुरू हुआ था और 1985 में इसे जनता के लिए खोला गया था।सड़क एवं भवन विभाग के सचिव पीआर पटेलिया ने बताया, “गंभीरा पुल के क्षतिग्रस्त होने की वजह से यह दुर्घटना हुई। हमने तुरंत विशेषज्ञों की एक टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा है।” पुल के गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। स्थानीय विधायक चैतन्य सिंह झाला ने पहले ही इस पुल की जर्जर हालत को लेकर चेतावनी दी थी और नया पुल बनाने की मांग की थी। इसके बावजूद, प्रशासन ने पुल पर वाहनों की आवाजाही जारी रखी। अब सरकार ने 212 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल के निर्माण को मंजूरी दी है और इसके लिए सर्वे भी पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम को जांच के लिए भेजा है। हादसे के बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की, नदी में गिरे वाहनों को निकालने का काम शुरू किया गया और तैराकों की मदद से शवों को बाहर निकाला जा रहा है।यह हादसा पुरानी और कमजोर बुनियादी ढांचे की समस्या को फिर से उजागर करता है। अगर समय रहते इस पुल पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाता और नए पुल का निर्माण शुरू हो जाता, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं

Share This
अगला लेख → भारत बंद 9 जुलाई 2025: 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun