मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर करेंगी छोटे पर्दे पर वापसी !

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर करेंगी छोटे पर्दे पर वापसी !

दिल्ली – पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी- 2’ में छोटे पर्दे पर वापसी करेंगी.स्मृति करीब 25 साल बाद एक बार फिर सीरियल में तुलसी विरानी के किरदार में दिखेंगी.

शो से स्मृति का पहला लुक लीक हो गया है. हालांकि, अब तक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन शो का पहला प्रोमो आज रात रिलीज हो रहा है. ,वायरल फोटो में स्मृति मैरून रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने लुक को सिग्नेचर बड़ी लाल बिंदी, ट्रेडिशनल जूलरी, काले मोतियों वाला मंगलसूत्र और बालों को बन में बांधकर पूरा किया है. ये लुक उनके पूरा लुक से मिलता-जुलता ही है.


टीवी सीरियल में वापसी को लेकर दिग्गज एक्ट्रेस ने अपनी खुशी और फीलिंग्स शेयर की है. उन्होंने बताया है कि इस सीरियल ने उनकी जिंदगी में बहुत अहम भूमिका अदा की है.


अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में स्मृति ईरानी ने कहा, ‘कुछ यात्राएं एक फुल सर्कल की तरह होती हैं। यह पुरानी यादों के लिए नहीं है बल्कि इसके पीछे एक मकसद होता है। सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में वापसी करना भी सिर्फ एक रोल में वापस आना नहीं है. यह उस कहानी की तरफ वापसी है, जिसने इंडियन टेलीविजन को नई परिभाषा दी, साथ ही मेरी जिंदगी को भी नया आकार दिया. इसने मुझे करियर में सफलता देने से कहीं ज्यादा लाखों घरों से जुड़ने का मौका दिया.

Share This
अगला लेख → गुजरात- महिसागर नदी पर बना ब्रिज ढहा, 3 लोगों की मौत, कई वाह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,779 -57 (-0.07%)
निफ्टी 23,987 -9 (-0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun