मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गुटखा खाने के लिए मांगे 10 रुपये, इनकार करने पर बेटे ने पिता का सिर धड़ से अलग कर दिया

गुटखा खाने के लिए मांगे 10 रुपये, इनकार करने पर बेटे ने पिता का सिर धड़ से अलग कर दिया

ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने गुटखे की लत के कारण अपने ही पिता की हत्या कर दी। मामला इतना भयावह था कि हत्या के बाद आरोपी बेटे ने खुद पुलिस थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया और अपने पिता का कटा हुआ सिर भी साथ ले गया।

गुटखे के लिए मांगे थे 10 रुपये, पिता के इनकार पर बना कातिल

मृतक 70 वर्षीय बैधार सिंह अपनी पत्नी और 40 वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटे ने अपने पिता से गुटखा खाने के लिए 10 रुपये मांगे। जब पिता ने रुपये देने से इनकार कर दिया, तो बाप-बेटे के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बेटा आग बबूला हो उठा और धारदार हथियार से अपने ही पिता का सिर काट दिया

हत्या के बाद कटे हुए सिर के साथ थाने पहुंचा आरोपी

हत्या के बाद आरोपी सीधे पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। उसके हाथ में पिता का कटा हुआ सिर था, जिसे देखकर पुलिस भी स्तब्ध रह गई।

बारीपदा के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी प्रवत मल्लिक ने बताया,”हत्या सिर्फ 10 रुपये के लिए हुई। जब पिता ने गुटखा खरीदने के लिए रुपये देने से मना कर दिया, तो बेटे ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।”

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी की मां इस भयावह घटना के बाद मौके से फरार हो गई

नशे की लत बन रही है अपराध का कारण

यह घटना नशे की लत के कारण बढ़ते अपराधों की भयावह तस्वीर पेश करती है। सिर्फ गुटखे के लिए 10 रुपये न मिलने पर एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। यह दर्शाता है कि नशे की आदत कैसे इंसान को अंधा बना देती है और उसे अपने ही परिवार के खिलाफ जघन्य अपराध करने पर मजबूर कर देती है।

Share This
अगला लेख → अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश , STF ने तीन तस्करों को पकड़ा, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun