मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गोल्डी यादव और उजाला यादव का लोकगीत ‘खूबसूरत बानी’ हुआ लॉन्च, संगीत ने जीता फैन्स का दिल

गोल्डी यादव और उजाला यादव का लोकगीत ‘खूबसूरत बानी’ हुआ लॉन्च, संगीत ने जीता फैन्स का दिल

भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है! वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज हुआ नया लोकगीत ‘खूबसूरत बानी’ दर्शकों के बीच छा गया है। इस गाने को प्रतिभाशाली सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मस्तीभरी आवाज में गाया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस गाने में खूबसूरत अदाकारा उजाला यादव अपनी दिलकश अदाओं से सबका मन मोह रही हैं।

गाने की अनूठी थीम

गाने के वीडियो में एक मजेदार कहानी दिखाई गई है। इसमें उजाला यादव का पति बाजार से ढेर सारा मेकअप का सामान खरीदकर लाता है, जिसे देखकर उजाला हंसते हुए कहती हैं कि उन्हें मेकअप की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि वे बिना मेकअप के भी खूबसूरत दिखती हैं। वे चंचल अंदाज में गाते हुए कहती हैं –

“काहे खातिर लाईल बानी क्रीम पाउडर जी,
ई सब बाटे खाली पइसा के घर जी,
रउरे नू हमरा से कहीला कि चांद प से उतरल मूरत बानी,
हमरा मेकप के कवन जरूरत बा जी हम त असही लगत खूबसूरत बानी…”

सिंगर और एक्ट्रेस की खुशी

इस गाने को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स पर गोल्डी यादव ने कहा, “वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जो भी गाना आता है, वह तहलका मचा देता है। इस गाने को गाने में मुझे बहुत मजा आया था और तभी मुझे यकीन हो गया था कि यह गाना हिट होगा। श्रोताओं से मिल रहे प्यार के लिए दिल से धन्यवाद!”

वहीं, अभिनेत्री उजाला यादव ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “इस गाने की शूटिंग मेरे लिए यादगार रही। यह एक मजेदार और मस्तीभरा गाना है। इसके लिए मैं निर्माता रत्नाकर कुमार सर का दिल से धन्यवाद करती हूं। साथ ही, गाने को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों की भी आभारी हूं!”

संगीत और टीम

‘खूबसूरत बानी’ गाने के संगीतकार विकास यादव हैं, जिन्होंने इसे मधुर धुनों से सजाया है। इस गाने के गीतकार सूरज सिंह हैं। वीडियो डायरेक्शन की कमान सुनील बाबा ने संभाली है, जबकि डीओपी गौरव राय और रंजन ने इसकी शानदार सिनेमैटोग्राफी की है। कोरियोग्राफी रौनक शाहएडिटिंग आलोक गुप्ता और डीआई रोहित सिंह ने की है। गाने का प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर उपलब्ध

इस जबरदस्त भोजपुरी लोकगीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसकी मेकिंग और टेकिंग बेहद शानदार है, जिससे गाने को देखने और सुनने में और भी ज्यादा मजा आता है।

Share This
अगला लेख → अगर महंगे शैंपू भी हेयर फॉल रोकने में नाकाम हैं, तो इस असरदा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun