मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

इस एक्टर को पैसो की तंगी के कारण इलाज में हो रही दिक्क्त

इस एक्टर को पैसो की तंगी के कारण इलाज में हो रही दिक्क्त

बॉलीवुड डेस्क – ससुराल सिमर का जैसे कई धारावाहिक में काम कर चुके एक्टर आशीष रॉय कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्होंने फेसबुक के जरिए लोगों को जानकारी दी थी कि वह डायलसिस पर हैं और इलाज कराने के लिए उन्हें पैसों की जरूरत है। डायरेक्टर हंसल मेहता, बिजॉय नाम्बियार, प्रोड्यूसर-राइटर विंता नंदा, एक्टर सूरज थापर समेत कई सेलेब्स उनकी मदद के लिए आगे आए थे। यहां तक कि कई फैन्स ने भी उनकी पैसों से मदद की थी।

आशीष कहते हैं कि डॉक्टर्स ने बताया कि मेरे शरीर से पानी अधिक मात्रा में निकाला जा चुका है लेकिन मेरे गले में पानी निकालने वाला जो पाइप डला है, जो कि 10 डायलसिस के बाद ही निकाला जाना है, वह थोड़ी दिक्कत दे रहा है। मैंने डॉक्टर से कहा कि इसे गले की दूसरी ओर शिफ्ट कर दें। तो उनका कहना है कि इसके लिए एक छोटी-सी सर्जरी करनी पड़ेगी जिसका खर्च एक लाख रुपये आएगा। मेरी समस्या इस समय पैसा है जो कि मेरे पास खत्म होता जा रहा है।

आशीष कहते हैं कि मुझे हफ्ते में चार डायलसिस कराने होते हैं और हर एक डायलसिस मुझे दो हजार का पड़ता है। आज ही मेरे पास एक लाख रुपये आए हैं। ऐसा लग रहा है कि मुझे जल्द ही डायलसिस रोकना पड़ेगा क्योंकि पैसे खत्म हो रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि मेरी बॉडी से पानी तो निकाल दिया गया है लेकिन किडनी खराब हो चुकी हैं। बॉडी के अंदर फंक्शन कराने के लिए किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है। अगर मैं डायलसिस रोकता हूं तो अंदर ही अंदर कचरा जमा होता जाएगा और वह जहर में बदलने लगेगा। मैं इस समय किडनी ट्रांसप्लांट के बारे में सोच रहा हूं क्योंकि मैं अपना सारा पैसा डायलसिस में नहीं लगा सकता। किडनी ट्रांसप्लांट भी एक लंबा प्रोसेस है। ऐसे में अभी कुछ वक्त के लिए मुझे डायलसिस पर ही रहना होगा।

Share This
अगला लेख → छोड़े इन आदतों को वरना होगी उम्र कम

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun