मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

घर पर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा, अपनाये ये उपाय

घर पर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा, अपनाये ये उपाय

ज्योतिष डेस्क – हम अपने जीवन में सुख की तलाश करते हैं. सुख की प्राप्ति के लिए हम रात – दिन मेहनत भी करते हैं लेकिन घर में अगर वास्तु दोष हैं तो यह सारे प्रयत्न असफल सिद्ध होते हैं. ऐसी परिस्थितियों में वास्तु हमारी मदद कर सकता हैं वास्तु के उपायों को अपना कर हम अपने घर को खुशियों से भर सकते हैं.

घर पर अगर कोई घड़ी बंद हो तो उसे ठीक करा ले या उसे फेक देना चहिये क्योकि इससे नेगेटिव एनर्जी मिलती है .

घर में नकारात्मक ऊर्जा के होने के पीछे एक कारण में घर में टूटे-फूटे खिलौने या अन्य कोई बेकार समान पड़ा रहना भी है. इसलिए बेकार सामान को तुरंत हटा दें.

रसोई घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह बहुत जरूरी है कि रसोई में नकारामत्मक ऊर्जा का प्रवेश न हो पाए. इसके लिए रसोई में जूते-चप्पल लेकर प्रवेश न करें. रसोई की खिड़कियां खुली रखनी चाहिए और पानी का कलश उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखा होना चाहिए.

ड्राइंग रूम में ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें घर के सभी सदस्य मौजद हों. सभी सदस्यों के हंसते हुए चेहरे पॉजिटिव ऊर्जा को बनाए रखते हैं.

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है. तुलसी का पौधा ईशान कोण में रखना चाहिए. तुलसी के पौध में नियमित रूप से शुद्ध जल दें और शाम के समय इसके नीचे घी का दीपक जलना चाहिए. घर में खुशहाली के लिए पीले फूलों वाला पौधा भी लगा सकते हैं.

घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने में नमक बहुत कारगर है. पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला सकते है. घर के सभी कोनो में शाम के समय थोड़ा-थोड़ा सैंधा नमक रख दें और सुबह उस नमक को बाहर फेंक दें.

गणेश जी की प्रतिमा वास्तु दोषों दूर करने में बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है दक्षिणावर्त गणेशजी की प्रतिमा को उत्तर-पूर्व या पूर्व में रखें. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में गणेश जी की कई प्रतिमाएं या तस्वीर नहीं होनी चाहिए.

घर में विंड चाइम्स ऐसी जगह लगाएं जहां से हवा आती हो. इसकी आवाज कर्कश नहीं होनी चाहिए. हल्की तांबे की या किसी अच्छी धातु की विंड चाइम्स खरीदें. विंड चाइम्स पॉजिटिव ऊर्जा बढ़ाने के लिए एक असरकारी उपाय है.

इस लेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य व सटीक होने का दावा नहीं करते इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share This
अगला लेख → 2021 के अंत में रफ्तार पकड़ सकती है अर्थव्यवस्था - मूडीज

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun