मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पुलिसिया कार्यशैली से नाराज़ लोगो ने किया चक्का जाम

पुलिसिया कार्यशैली से नाराज़ लोगो ने किया चक्का जाम

प्रतापगढ़ – पुलिस के काम करने के तरीके से नाराज पीड़ित के ग्रामीणों सड़क पर लगाया जाम। अयोध्या प्रयागराज हाइवे को लखनऊ वाराणसी हाइवे से जोड़ने वाले हाइवे के करैला बाजार में आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जाम की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस मानमनौव्वल में जुटी। पीड़ित पक्ष के लोग जाम हटाने को तैयार नही।

जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद है और लगातार गम्भीर वारदातों को अंजाम दे रहे है लेकिन पुलिस अपराधियो पर लगाम कसने में पूरी तरह से नाकाम नजर आ रही है, लगातार सुबह से शाम तक हो रही वारदातों से लोग दहसत में है। मामला चार दिन पहले का है कंधई थाने के पूरे देवजानी में नामित प्रधान आशीष तिवारी उसका भाई वशिष्ठ तिवारी सुबह घर के सामने बैठे थे कि अचानक बाइक से पहुचे हमलावरों ने प्रधान और उसके भाई को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, इस हमले में जहा प्रधान के पेट मे गोलियां जा धसी तो वही उसके भाई के सिर में भी लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर घर वाले बाहर भाग कर आये तो दोनों लहूलुहान तड़प रहे थे और हमलावर देखते ही देखते फरार हो गए हालांकि इस समय दोनों का इलाज प्रयागराज में जारी है। पीड़ित पिता का आरोप है की हमारी तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज हो गया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नही की जा रही है, जबकि अन्य लोगो को पकड़ पकड़ कर पुलिस पैसे बटोरने में लगी हुई है। जिसके चलते पीड़ित परिवार में आक्रोश है और यही आक्रोश आज फूट पड़ा और जाम लगा दिया गया, पीड़ित पिता का दावा है कि अगर जिन्हें हमने आरोपी बनाया है वो पकड़े नही जाते तो हम इसी सड़क पर रहेंगे।

Share This
अगला लेख → घर पर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, दूर होगी नकारात्मक ऊर्ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,513 +747 (+0.97%)
निफ्टी 24,222 +237 (+0.99%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun