मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

चंदौली में सड़क बनी लोगों की मुसीबत, विवाद के बाद पुलिस ने सैकड़ों लोगों पर मुकदमा दर्ज किया

चंदौली में सड़क बनी लोगों की मुसीबत, विवाद के बाद पुलिस ने सैकड़ों लोगों पर मुकदमा दर्ज किया

चंदौली जिले के मुगलसराय बाजार में सड़क चौड़ीकरण और चौड़ीकरण को रोकने की मांग को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने कोतवाली में सड़क जाम करने और झड़प करने के आरोप में लगभग 350 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब इन लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है, और इसके बाद आंदोलन और उग्र होने की आशंका जताई जा रही है।

दरअसल, चंदौली जिले के पड़ाव से गोधना मोड़ तक हो रहे सड़क चौड़ीकरण के दौरान सिक्स लेन के समर्थन में कुछ लोगों ने बिना अनुमति के मंगलवार को जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। इसके बाद, उप निरीक्षक हेमंत यादव की तहरीर पर करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एक दिन पहले फोरलेन सड़क बनाने की मांग को लेकर न्यू महाल सब्जी मंडी सड़क पर बिना अनुमति के जुलूस निकालने और सड़क जाम करने वाले लगभग 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सिक्स लेन समर्थकों के खिलाफ बिना अनुमति के प्रदर्शन करने और पुलिस से झड़प करने के आरोप में बीएस की धारा 189, 190, 121, 126, 192 में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, फोरलेन सड़क की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी धारा 189, 190, 126 में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद आक्रोश बढ़ता हुआ दिख रहा है।

Share This
अगला लेख → मोकामा गोलीबारी में पुलिस ने दर्ज की तीन FIR ,अनंत सिंह के ख…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun