मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

UP : अपहरण के बाद दो बच्चों की हत्या से मचा हड़कंप, तांत्रिक क्रिया के चलते हत्या की आशंका

UP : अपहरण के बाद दो बच्चों की हत्या से मचा हड़कंप, तांत्रिक क्रिया के चलते हत्या की आशंका

UP : उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में दो बच्चों की अपहरण के बाद हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां पर पहले दो बच्चों का अपहरण किया गया और फिर उसके बाद उनकी हत्या कर शवों को गांव के ही पास भट्टे पर डाल दिए गए। तांत्रिक विद्या के चलते बच्चों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं दो बच्चों की अपहरण के बाद हुई हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों बच्चों के शो को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला जनपद शामली के थाना भवन थाना क्षेत्र के गांव हींड का है जहां के रहने वाले प्रथम क्लास के दो छात्र सोमवार की शाम लगभग 5 बजे गांव में स्थित एमजी पब्लिक स्कूल के पास खेल रहे थे जहां से दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे जिसके बाद देर रात तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने बच्चों की खोजबीन थी लेकिन बच्चों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर कार्यवाही की मांग की थी पुलिस ने पूरे मामले मे मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस अपनी छानबीन में लगी हुई थी कि अचानक आज सुबह सूचना मिलती है के गांव के ही पास बने भट्टे के खुदान में बच्चों के शव पड़े हुए हैं जिसके बाद आनंद फानन में सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर देखा तो बच्चों केशव गड्ढे में भरे हुए पानी में पड़े हुए हैं जिसके बाद दोनों बच्चों के शब्दों को बाहर निकल गया और उनका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की बात कह रही है। दोनों बच्चों की अपहरण के बाद हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और चारों तरफ सिर्फ बच्चों की हत्या का ही जिक्र हो रहा है। बच्चों के परिजनों का कहना है कि उनकी ने तो किसी से दुश्मनी है और नहीं दोनों बच्चे आपस में दोस्त हैं कि एक साथ कहीं गायब हो गए हो दोनों बच्चे अलग-अलग जगह के हैं और दोनों कभी एक दूसरे के पास भी नहीं देखे गए। वहीं पूरे मामले को तांत्रिक क्रिया के चलते हत्या होने की आशंका लोग जता रहे हैं।

Share This
अगला लेख → UP News :पत्नी को ससुराल भेज कर घर वापस जा रहे बाइक सवार युव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun