मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

चंद्र ग्रहण आज,भगवान का स्मरण जरूर करें, नहीं होगी हानि

चंद्र ग्रहण आज,भगवान का स्मरण जरूर करें, नहीं होगी हानि

नई दिल्ली – साल का तीसरा चंद्र ग्रहण आज है . भारतीय समय के अनुसार सुबह 8 बजकर 38 मिनट से शुरू होगा और 11 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा. इस चंद्रग्रहण के परमग्रास का समय 09 बजकर 59 मिनट है. 5 जुलाई को लगने वाले यह चंद्रग्रहण उपछाया प्रकार का चंद्र ग्रहण है. इसमें चांद थोडा सा धूमिल या मलिन दिखाई देगा. यह चंद्रग्रहण भारत में किसी शहर या स्थान पर नहीं दिखाई देगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका एवं एशिया के कुछ हिस्सों में नजर आएगा.

ऐसा लगातार तीसरा साल है जब चंद्रग्रहण आषाढ़ की पूर्णिमा अर्थात गुरु पूर्णिमा को लग रहा है. इसके पहले यह चंद्रग्रहण 2018, 2019 में गुरु पूर्णिमा को लगा था.

हालांकि यह चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण है. यह भारत में दिखाई भी नहीं देगा. यहां ग्रहण का अशुभ प्रभाव भी नहीं पड़ेगा. फिर भी ज्योतिष शास्त्रियों का मत है कि धनु राशि के लोंगों को यदि जरूरी न हो तो उन्हें घर के बाहर निकलने से बचना चाहिए.

ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है. ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के हानिकारक प्रभाव से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर उसका नकारात्मक असर होता है. इस लिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.

Share This
अगला लेख → दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 'एक करोड़' के पार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Clear
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun