मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

चन्दन गुप्ता के हत्यारों को सजा देने के बाद उनके परिवार ने घर में खुशियाँ मनाईं और तिरंगा फहराया

चन्दन गुप्ता के हत्यारों को सजा देने के बाद उनके परिवार ने घर में खुशियाँ मनाईं और तिरंगा फहराया

कासगंज: 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के परिवार को आज करीब सात साल बाद न्याय मिला है। शुक्रवार को लखनऊ स्थित एनआईए कोर्ट ने इस मामले में 28 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए चंदन गुप्ता के परिवार ने खुशी जाहिर की। दोषियों को उम्रभर की सजा मिलने पर परिवार ने अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराकर जश्न मनाया।

कोर्ट के फैसले पर चंदन गुप्ता के माता-पिता ने कहा कि वे न्यायपालिका के आदेश का स्वागत करते हैं। चंदन के पिता ने कहा कि भले ही दोषियों को सजा मिलने में देर हुई, लेकिन आखिरकार सत्य की जीत हुई है। वे कोर्ट के फैसले से संतुष्ट हैं और न्यायपालिका को धन्यवाद भी देते हैं। चंदन की मां संगीता गुप्ता ने कहा कि हमारे लिए यह जीत बेहद मायने रखती है क्योंकि हमे काफी संघर्ष के बाद न्याय मिला है। हमारा सब कुछ चला गया था, लेकिन आज हमें न्याय मिला है, जिसके लिए हम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हैं।

गौरतलब है कि 26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा में 22 वर्षीय चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को एनआईए कोर्ट ने इस मामले में दोषी पाए गए 28 व्यक्तियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दोषियों को हत्या (IPC 302), हत्या के प्रयास (IPC 307), दंगा (IPC 147), और गैरकानूनी सभा (IPC 149) जैसी धाराओं के तहत दोषी ठहराया था।

सभी दोषियों को अब जेल भेज दिया गया है। इन दोषियों में वसीम, नसीम, जाहिद उर्फ जग्गा, बब्लू, अकरम, मोहसिन, राहत, सलमान और अन्य शामिल हैं। एक दोषी मुनाजिर रफी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ था, जबकि सलीम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

इस मामले की जांच पहले कासगंज पुलिस ने की थी, जिसके बाद जुलाई 2018 में इसे एनआईए कोर्ट में भेजा गया था। मामले में 2 सितंबर 2019 को आरोप तय किए गए थे। अभियोजन पक्ष ने 18 गवाहों के बयान पेश किए, जबकि बचाव पक्ष ने 23 गवाहों की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किए।

Share This
अगला लेख → कांग्रेस ने CM आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को मैदान में उतारा,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun