मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

चाइना और दक्षिण कोरिया की रैपिड टेस्ट किट हुई फेल

चाइना और दक्षिण कोरिया की रैपिड टेस्ट किट हुई फेल

लखनऊ – केजीएमयू की जांच में चीन व दक्षिण कोरिया की कोरोना किट फेल हो गई हैं। ट्रॉयल के लिए आई इन किट का इस्तेमाल भर्ती मरीजों की जांच में किया गया। पॉजिटिव मरीजों को किट ने नेगेटिव करार दिया। जबकि बाद एलाइजा जांच में मरीज पॉजिटिवि मिले। इसके बाद केजीएमयू ने दोनों देशों की किट को चलन में लाने की मान्यता नहीं दी। अब इसकी सूचना ICMR को दी जाएगी और वो इसे अस्वीकृत करेगी।

इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को कोविड-19 जांच में इस्तेमाल होने वाली किट को मंजूरी व सत्यापन के लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के रूप में चिन्हित किया है।

डॉ. एमएलबी भट्ट ने बताया कि केजीएमयू भारत में कोरोना की जांच में इस्तेमाल की जानी वाली किट की गुणवत्ता को मान्यता देने का भी काम करेगा। यदि किट जांच में सभी मानकों को पूरा करेंगी तो उसे मान्यता दी जाएगी। यदि किट उपयुक्त नहीं होंगी तो इसकी सूचना आईसीएमआर और संबंधित कंपनी को दी जाएगी।

केजीएमयू को स्टेट मेंटर भी बनाया गया है और अबतक केजीएमयू ने 7 जगहों को टेस्ट करने की अनुमति दी है, अब यूपी में कुल 20 जगह कोरोना के टेस्ट हो रहे हैं। अभी 5000 टेस्ट हो रहे हैं यूपी में , आने वाले दिनों में इसे 10000 तक ले जाने को लेकर लगातार काम चल रहा है।

Share This
अगला लेख → कोरोना काल में क्रिकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बनाया खास प्लान

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun