मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

चाय की पत्तियों के पानी से बालों को मिले ऐसे फायदे, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

चाय की पत्तियों के पानी से बालों को मिले ऐसे फायदे, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

आजकल बालों से संबंधित समस्याएं बहुत आम हो गई हैं, जिनमें बालों का झड़ना, सफेद होना और गंजापन प्रमुख हैं। यह समस्याएं सिर्फ बड़े लोगों में ही नहीं, बल्कि छोटे बच्चों में भी तेजी से बढ़ रही हैं। इसके मुख्य कारणों में बालों पर ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल और बढ़ता प्रदूषण शामिल हैं, जो बालों को ड्राई और फ्रिजी बना देते हैं। इनसे बालों का टूटना भी बढ़ जाता है। अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो चाय पत्तियों का पानी आपके लिए एक असरदार उपाय हो सकता है। इसमें कैटेचिन (Catechin) नामक सक्रिय तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की इन समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं चाय पत्तियों का पानी कैसे तैयार करें और इसके बालों पर उपयोग से क्या फायदे होते हैं।

चाय पत्तियों का पानी कैसे बनाएं: चाय पत्तियों का पानी बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में 1 लीटर पानी लें। फिर इसमें 2 बड़े चम्मच चाय की पत्तियां डालकर उबालें। जब पानी में गहरा रंग आ जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

बालों पर चाय पत्तियों का पानी कैसे इस्तेमाल करें: चाय पत्तियों का पानी ठंडा होने के बाद आप इसे बालों में लगा सकते हैं। आप इसे सीधे बालों को धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिर इसे बालों में स्प्रे करके 40 मिनट तक छोड़ सकते हैं। साथ ही, आप इसमें एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं और इसे कंडीशनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़ी देर के बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

चाय पत्तियों का पानी बालों के लिए फायदे:

  1. सफेद बालों को काला बनाना: यदि आप सफेद बालों से परेशान हैं, तो चाय पत्तियों का पानी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह बालों में प्राकृतिक रंग लाने में मदद करता है और कोलेजन को बढ़ावा देता है, जिससे बालों का रंग काला हो जाता है। इसके लिए आप इसे हर दूसरे दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें कॉफी भी मिला सकते हैं या फिर मेहंदी में डालकर लगा सकते हैं।
  2. बालों की वृद्धि बढ़ाना: चाय पत्तियों का पानी बालों की वृद्धि को बढ़ावा देता है और बालों का झड़ना कम करता है। इसके लिए आप चाय पत्तियों के पानी से स्कैल्प पर स्प्रे करें, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है और बालों की ग्रोथ भी सुधरती है।
  3. बालों को चमकदार बनाना: चाय पत्तियों का पानी बालों को शाइनी और सॉफ़्ट बना सकता है। इससे बालों का टेक्सचर भी बेहतर होता है। इसके लिए आप चाय पत्तियों के पानी में एलोवेरा जेल मिलाकर इसे कंडीशनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस प्रकार, चाय पत्तियों का पानी बालों के लिए एक प्राकृतिक और असरदार उपचार साबित हो सकता है, जो बालों की सेहत को बेहतर बनाता है और उनकी सुंदरता को भी बढ़ाता है।

Share This
अगला लेख → किस विटामिन की कमी से बाल झड़ने लगते हैं? इसके उपचार के लिए …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,572 +806 (+1.05%)
निफ्टी 24,242 +257 (+1.07%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun