मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

नकली आईलैशेज से आंखों में हो सकती हैं समस्याएं, नेचुरल तरीके अपनाकर पाएं घनी पलके

नकली आईलैशेज से आंखों में हो सकती हैं समस्याएं, नेचुरल तरीके अपनाकर पाएं घनी पलके

लंबी और घनी पलकों की ख्वाहिश हर महिला की होती है, लेकिन सभी की पलके स्वाभाविक रूप से घनी नहीं होती। ऐसे में महिलाएं अपनी आँखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए नकली पलकों का इस्तेमाल करती हैं। इससे आंखें आकर्षक तो लगती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि फेक आईलैशेज़ के इस्तेमाल से आपकी आँखों और प्राकृतिक पलकों को नुकसान हो सकता है? आइए जानते हैं कि फेक लैशेज़ के कारण आपको कौन-कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और नेचुरल तरीके से अपनी पलकों को कैसे घना और मजबूत बनाया जा सकता है।

नकली आईलैशेज़ से होने वाले नुकसान:

  1. आंखों में जलन और संक्रमण: फेक आईलैशेज़ में इस्तेमाल होने वाले गोंद में कठोर रसायन होते हैं जो आंखों में जलन और संक्रमण का कारण बन सकते हैं।
  2. नेचुरल पलकों को नुकसान: लगातार फेक आईलैशेज़ के उपयोग से आपकी प्राकृतिक पलकों में कमजोरी आ सकती है। इससे पलके धीरे-धीरे पतली होकर टूटने लगती हैं।
  3. रासायनिक खतरे: कई गोंद में फ़ॉर्मेल्डिहाइड जैसे जहरीले रसायन होते हैं, जो न केवल आंखों बल्कि त्वचा को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

नेचुरल तरीकों से घनी पलकों को कैसे पाएं:
अगर आप अपनी पलकों को नेचुरल तरीके से घना और मजबूत बनाना चाहती हैं तो आप कुछ आसान उपाय अपना सकती हैं। सबसे पहले, अगर आपको एक्सटेंशन का उपयोग करना ही है तो सुनिश्चित करें कि आप फ़ॉर्मेल्डिहाइड-मुक्त और प्राकृतिक लैशेज़ का ही चयन करें। इसके अलावा, अपने आहार में बायोटिन और ओमेगा-3 युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। आप अपनी पलकों पर प्राकृतिक अरंडी तेल, विटामिन E तेल, या लैश सीरम लगा सकती हैं और हल्के हाथ से मसाज करें। इससे पलकों की वृद्धि तेज होती है और वे जल्दी बढ़ने लगती हैं। खासकर अरंडी तेल और बायोटिन युक्त खाद्य पदार्थ घनी पलकों के लिए बहुत प्रभावी होते हैं।

Share This
अगला लेख → चाय की पत्तियों के पानी से बालों को मिले ऐसे फायदे, जानिए कै…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun