मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

“चिंता मत करो, हम हैं,” रोडीज़ 20 में प्रिंस और एल्विश ने कंटेस्टेंट के पिता की देखभाल का जिम्मा लिया

“चिंता मत करो, हम हैं,” रोडीज़ 20 में प्रिंस और एल्विश ने कंटेस्टेंट के पिता की देखभाल का जिम्मा लिया

‘रोडीज 20’ के प्रीमियर एपिसोड में जबरदस्त कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो रही है। इस बीच शो में डांसर योगेश और आकाश भी पहुंचे, जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से जजों का दिल जीत लिया और अपनी जगह पक्की कर ली। इन दोनों को टीम में शामिल करते हुए होस्ट ने खुशखबरी दी, जिसे सुनकर वे भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। आकाश को प्रिंस नरूला की टीम में चुना गया, जबकि योगेश को रिया चक्रवर्ती की टीम में जगह मिली। इस दौरान योगेश ने अपनी कठिनाइयों के बारे में बताया और साझा किया कि वह अपने पिता के इलाज के खर्च को लेकर काफी चिंतित हैं।

यह सुनकर प्रिंस नरूला और एल्विश यादव ने योगेश की मदद करने का फैसला किया और उनका इलाज का खर्च उठाने का वादा किया। उन्होंने योगेश से कहा कि वह पैसों की चिंता न करें, बल्कि सिर्फ अपने गेम पर ध्यान दें। प्रिंस ने योगेश को सलाह दी, “खेल पर ध्यान दो, पैसों की चिंता मत करो।”

इस सीजन का नाम ‘रोडीज डबल क्रॉस’ रखा गया है, जिसमें कई पुराने और नए कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। इस बार शो के होस्ट सोनू सूद नहीं, बल्कि रणविजय सिंह होंगे।

‘रोडीज 20’ में रणविजय सिंह शो में होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं, जबकि नेहा धूपिया भी गैंग लीडर के तौर पर लौट आई हैं। इसके साथ ही यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव भी इस सीजन में गैंग लीडर के रूप में शामिल होंगे। प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती भी गैंग लीडर के रूप में शो का हिस्सा बनेंगे। ‘रोडीज 19: कर्म या कांड’ में वाशु जैन को विजेता घोषित किया गया था, जो रिया चक्रवर्ती की टीम से थे, जबकि सिवेट तोमर जो प्रिंस नरूला की टीम का हिस्सा थे, पहले रनर-अप बने थे। ‘रोडीज 19’ में सोनू सूद के साथ प्रिंस नरूला, रिया और गौतम गुलाटी ने पहली बार गैंग लीडर के रूप में अपनी भूमिका निभाई थी।

Share This
अगला लेख → जनता दर्शन में केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों की समस्याएं सुनीं …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,616 -39 (-0.05%)
निफ्टी 24,233 -17 (-0.07%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 76% 💨 4 km/h
Dehradun