मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

चित्रकूट में भीषण हादसा, डंपर ने मारी ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत, कई घायल

चित्रकूट में भीषण हादसा, डंपर ने मारी ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत, कई घायल

चित्रकोट जिले के कर्वी इलाके में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ऑटोरिक्शा में सवार पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमांपुर मार्ग पर कपसेठी गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी. इस घटना में कन्नौज जिले के रहने वाले अनिरुद्ध (30), अतर सिंह (50) और अखिलेश सिंह (22) तथा हमीरपुर जिले के रहने वाले धर्मेंद्र सोनी (30) और निधि सोनी (19) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के हायर सेंटर भेजा गया है. त्रिपाठी ने बताया कि सभी श्रद्धालु कर्वी रेलवे स्टेशन से ऑटोरिक्शा में सवार होकर रामघाट जा रहे थे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया. वह उसकी तलाश कर रहा है.

Share This
अगला लेख → UP :अब्बास अंसारी से मुलाकात करनें उमर अंसारी के साथ कासगंज …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun