मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

इन बेईमानों ने जो धन लूटा है, वो गरीबों को लौटाऊंगा : पीएम मोदी

इन बेईमानों ने जो धन लूटा है, वो गरीबों को लौटाऊंगा : पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के मेरठ में पहली रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने कहा कि इन लोगों ने भारत गठबंधन बनाया है. कुछ लोग सोचते हैं कि मोदी इससे डर जाएंगे लेकिन मेरे लिए मेरा भारत ही मेरा परिवार है। पीएम ने आगे कहा कि आज बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे हैं, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही है. इसीलिए कई बड़े भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते हैं. इन बेईमान लोगों ने जो धन लूटा है, वह मैं गरीबों को लौटा दूंगा।’ 10 साल में विकास का ट्रेलर देखा है।

ये चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं, देश बनाने के लिए है. आप देखिए इस बार कान्हा-राधा ने ब्रज में होली खेली. इस बार अवध में रामलला ने भी खूब खेली होली. मंच पर पीएम, सीएम योगी और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी समेत सहयोगी दलों के 4 नेता मौजूद रहे. इनमें आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर, निषाद पार्टी के संजय निषाद शामिल हैं. सबसे पहले मंच पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम का स्वागत किया. इसके बाद मंच पर मौजूद नेताओं ने मोदी का अभिनंदन किया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने उन्हें राम मंदिर का मॉडल भेंट किया. 2014, 2019 के बाद ये तीसरा मौका है, जब पीएम ने वेस्ट यूपी से यूपी में चुनाव प्रचार की शुरुआत की. बीजेपी ने इस रैली को भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह का नाम दिया है.

Share This
अगला लेख → चित्रकूट में भीषण हादसा, डंपर ने मारी ऑटोरिक्शा को जोरदार टक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,453 +687 (+0.89%)
निफ्टी 24,210 +225 (+0.94%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun