मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया नहीं जाएगी पाकिस्तान , BCCI ने कर दिया फैसला

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया नहीं जाएगी पाकिस्तान , BCCI ने कर दिया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान में हिस्सा लेने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार ने अब तक (अनाधिकारिक रूप से) इस दौरे को मंजूरी नहीं दी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 11 नवंबर को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के कार्यक्रम की घोषणा होगी। हालांकि, भारत के मैच कहां होंगे, इसे लेकर अभी कुछ समय लगेगा क्योंकि इन स्थानों को तय करने में देरी हो रही है।

पाकिस्तान जाने को लेकर असमंजस रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई इस मामले में पूरी स्पष्टता चाहता है और इसके लिए वह सरकार को आधिकारिक पत्र भेजेगा। आमतौर पर टूर्नामेंट से तीन महीने पहले शेड्यूल जारी होता है, लेकिन भारत की भागीदारी पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है, जिससे आईसीसी और पीसीबी दोनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने के लिए बीसीसीआई को सरकार से मंजूरी लेने की प्रक्रिया में लगभग एक महीने का समय और लग सकता है, लेकिन अब तक की स्थिति से यही प्रतीत होता है कि शीर्ष अधिकारी शायद भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने की अनुमति नहीं देंगे। इस मामले में अभी तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है, और सरकार का रुख यही है कि टीम को पाकिस्तान नहीं भेजा जाएगा। हालांकि, अगर अगले एक महीने में दोनों देशों के संबंधों में सुधार होता है, तो स्थिति बदल सकती है।

इससे पहले ऐसी भी खबरें आई थीं कि आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन के लिए तीन विकल्पों पर विचार किया है। पहला विकल्प है कि पूरे टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में ही हो, दूसरा हाइब्रिड मॉडल है, जिसमें भारत के मैच (सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर) पाकिस्तान के बाहर आयोजित किए जाएं, और तीसरा विकल्प है कि टूर्नामेंट को पूरी तरह से पाकिस्तान से बाहर ले जाया जाए।

Share This
टैग: #sports news
अगला लेख → UP में अब पुरुष दर्जी नहीं ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों की मा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun