मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP में अब पुरुष दर्जी नहीं ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों की माप , महिला आयोग का प्रस्ताव

UP में अब पुरुष दर्जी नहीं ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों की माप , महिला आयोग का प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के अनुसार, पुरुष दर्जी अब महिलाओं के कपड़ों का माप नहीं ले सकेंगे। इसके साथ ही, महिलाओं के सैलून और ब्यूटी पार्लरों में पुरुष कर्मचारियों के प्रवेश पर भी रोक लगाने का सुझाव दिया गया है। महिला आयोग का कहना है कि इस तरह के कार्यों में महिलाओं को कई बार अनुचित स्पर्श का सामना करना पड़ता है, और इस प्रस्ताव का उद्देश्य उन्हें इस प्रकार की असहज स्थितियों से बचाना है।

महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल ने बताया कि 28 अक्टूबर को आयोग की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया, जिसमें सुझाव दिया गया कि महिलाओं के कपड़ों का माप केवल महिला दर्जी ही लें और माप लेने के स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं। यह प्रस्ताव महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने प्रस्तुत किया, जिसका अन्य सदस्यों ने समर्थन किया।

महिला आयोग के अनुसार, इस तरह के कार्यों में पुरुषों की भागीदारी से कभी-कभी महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार होता है। हिमानी अग्रवाल ने कहा, “हमारा मानना है कि कुछ पुरुषों की मंशा सही नहीं होती, और नाप लेने के दौरान गलत स्पर्श की घटनाएं सामने आती हैं। इसीलिए हम चाहते हैं कि महिलाओं के नाप लेने का काम महिला दर्जी ही करें।” फिलहाल यह एक प्रस्ताव है, जिसे आगे राज्य सरकार को कानूनी रूप से मान्यता देने का अनुरोध किया जाएगा।

बैठक में यह सुझाव भी दिया गया है कि महिला जिम और योगा केंद्रों में महिला ट्रेनर ही हों, और इन केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही, महिला आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को आयोग के निर्णयों के अनुपालन हेतु अर्द्धशासकीय पत्र भेजने का निर्देश भी दिया है।

Share This
अगला लेख → हावड़ा में ट्रेन हादसा , सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun