मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारतीय अंपायर ने PCB को झटका दिया, पाकिस्तान जाने से इनकार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारतीय अंपायर ने PCB को झटका दिया, पाकिस्तान जाने से इनकार

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान करेगा। हालांकि, भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगी। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल, आईसीसी एलीट पैनल में शामिल भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान न जाने का फैसला किया है। अंपायरों की आधिकारिक सूची में उनका नाम शामिल था, लेकिन उन्होंने इस टूर्नामेंट में भाग न लेने का निर्णय लिया है।

इस टूर्नामेंट के लिए नितिन मेनन के अलावा कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, माइकल गॉफ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलब्रॉ, एहसान रजा, पॉल राइफल, शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, रॉडनी टकर, एलेक्स वॉर्फ और जोएल विल्सन को अंपायर के रूप में चुना गया था। लेकिन अब नितिन मेनन के नाम वापस लेने से टूर्नामेंट में एक बदलाव देखने को मिलेगा।

इसके साथ ही, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और आईसीसी के अनुभवी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह डेविड बून, एंड्रयू पायक्रॉफ्ट और रंजन मदुगले रेफरी की भूमिका निभाएंगे।

गौरतलब है कि नितिन मेनन एक अनुभवी अंपायर हैं, जिन्होंने 40 टेस्ट, 75 वनडे और 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की है। इसके अलावा, वह 13 महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी अंपायरिंग कर चुके हैं। वहीं, जवागल श्रीनाथ भी अपने करियर में 79 टेस्ट और 272 वनडे मुकाबलों में मैच रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं। बता दें कि इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी, जबकि भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करने वाली है।

Share This
अगला लेख → फिर हुआ एक बड़ा हादसा ! अलास्का जा रहा अमेरिकी विमान लापता, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,783 -53 (-0.07%)
निफ्टी 23,999 +3 (+0.01%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun