मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

IND vs ENG: हर्षित राणा ने अपने पहले ही मैच में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

IND vs ENG: हर्षित राणा ने अपने पहले ही मैच में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपने डेब्यू वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के तहत नागपुर में खेले गए मुकाबले में हर्षित को पहली बार खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया।

इंग्लैंड की पारी के दौरान हर्षित ने 7 ओवर में 53 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिससे इंग्लैंड की टीम 248 रनों पर सिमट गई। उनके इस प्रदर्शन ने भारतीय टीम प्रबंधन और मुख्य कोच गौतम गंभीर का भी ध्यान खींचा।

हर्षित राणा ने अपने डेब्यू वनडे में इतिहास रच दिया। वह भारत के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट— टेस्ट, वनडे और टी20— की डेब्यू पारी में कम से कम 3 विकेट हासिल किए हैं।

इससे पहले, हर्षित ने अपना पहला टी20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में खेला था, जहां उन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट लिए थे। वहीं, अपने टेस्ट डेब्यू में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 48 रन देकर 3 विकेट झटके थे। उनकी इस शानदार शुरुआत ने क्रिकेट जगत का ध्यान उनकी ओर आकर्षित कर लिया है।

Share This
अगला लेख → चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारतीय अंपायर ने PCB को झटका दिया, पाक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,898 +62 (+0.08%)
निफ्टी 24,022 +26 (+0.11%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun