मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

चौथी बार हेमंत सोरेन बने झारखंड के CM , ‘INDIA’ गठबंधन ने किया शक्ति प्रदर्शन

चौथी बार हेमंत सोरेन बने झारखंड के CM , ‘INDIA’ गठबंधन ने किया शक्ति प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में चौथी बार पदभार संभाला। गुरुवार शाम, मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्होंने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 49 वर्षीय आदिवासी नेता हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण से पहले, हेमंत सोरेन ने पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहनकर अपने पिता और झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हेमंत सोरेन का तीसरा कार्यकाल 4 जुलाई 2024 से 28 नवंबर 2024 तक माना जाएगा।

इंडिया गठबंधन की शक्ति का प्रदर्शन

शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन की एकता और ताकत का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तमिलनाडु से उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जैसे प्रमुख नेता मौजूद रहे।

Share This
अगला लेख → मैच के दौरान 35 वर्षीय क्रिकेटर ने अचानक तोड़ा दम, मौत की वज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun