मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 14 से अधिक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 14 से अधिक नक्सली ढेर

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। खबरों के मुताबिक, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर हुई मुठभेड़ में 14 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ने जानकारी दी है कि यह मुठभेड़ गरियाबंद इलाके में छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर के पास हुई। अभी भी इलाके में मुठभेड़ जारी है।

ऑपरेशन लगातार जारी

नक्सलियों के सफाए के लिए छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षा बलों का अभियान पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से जारी है। इससे पहले सोमवार को हुई मुठभेड़ में कई महिला नक्सली मारी गई थीं। इस दौरान सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन का एक जवान भी घायल हुआ था। सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह फिर से मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 14 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

अभियान में कौन-कौन शामिल?

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट रिजर्व फॉरेस्ट में नक्सलियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति की सूचना मिली थी। यह इलाका ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की सीमा से करीब पांच किलोमीटर दूर है। 19 जनवरी की रात से सुरक्षाबलों ने इस इलाके में अभियान शुरू किया। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड (DRG), सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम मिलकर काम कर रही है।

सुरक्षाबलों को मुठभेड़ के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोलियां और एक ‘सेल्फ-लोडिंग’ राइफल मिली है। इसके अलावा बारूदी सुरंग का भी पता चला है। पुलिस का कहना है कि मारे गए माओवादियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। रायपुर रेंज के पुलिस आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया है कि इस मुठभेड़ में कई शीर्ष नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है।नक्सलवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों का यह अभियान अभी जारी है।

Share This
अगला लेख → ट्रंप ने 1500 समर्थकों को क्षमादान देकर अमेरिका के इतिहास मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,846 +10 (+0.01%)
निफ्टी 23,998 +2 (+0.01%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun