मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी कौन हैं, जिनका ब्राइडल लुक चर्चा में है और हीरोइन को भी मात दे रही हैं ?

नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी कौन हैं, जिनका ब्राइडल लुक चर्चा में है और हीरोइन को भी मात दे रही हैं ?

ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। नीरज ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया। अब सभी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि नीरज चोपड़ा ने किससे शादी की। नीरज की पत्नी कौन हैं, वह क्या करती हैं और कैसी दिखती हैं?

नीरज चोपड़ा की शादी एक निजी समारोह में हुई थी, जिसमें केवल उनके परिवार के करीबी सदस्य ही शामिल हुए थे। 16 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के किसी हिल स्टेशन पर नीरज और उनकी पत्नी ने डेस्टिनेशन वेडिंग की। इस खास मौके पर नीरज और उनकी पत्नी दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। नीरज की पत्नी, हिमानी, का ब्राइडल लुक खासकर चर्चा का विषय बन गया है।

नीरज चोपड़ा की पत्नी कौन हैं? नीरज चोपड़ा की पत्नी का नाम हिमानी मोर है। वह हरियाणा के सोनीपत जिले की रहने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमानी ने मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ़ साइंस की डिग्री प्राप्त की है। हिमानी के पिता, चांदराम मोर, एक प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं। खुद हिमानी को भी खेलों में रुचि रही है, और वह एक अच्छे टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं।

हिमानी मोर का ब्राइडल लुक शादी के दिन हिमानी ने पेस्टल पिंक रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिस पर रंग-बिरंगे सितारे और हैवी एंब्रॉयडरी का काम किया गया था। उनके लहंगे में फ्लावर डिजाइन भी था, जो बेहद आकर्षक था। उन्होंने इस लहंगे के साथ मैचिंग पिंक चूड़ा पहना और गोल्डन कंगन व कलीरे भी पहने थे। उनकी ज्वेलरी में कुंदन और स्टोन का खूबसूरत नेकलेस था, साथ ही मांग टीका और नथ भी उनके लुक को और भी निखार रहे थे।

हिमानी का ब्राइडल लुक बहुत ही सटल और क्लासी था। उनका मेकअप भी बहुत हल्का और खूबसूरत था, जिससे उनका लुक और भी खास नजर आ रहा था। उनकी खूबसूरती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह किसी भी हीरोइन से कम नहीं हैं।

Share This
अगला लेख → छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun