मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

छत्तीसगढ़ के जशपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में बोलेरो की टक्कर से 3 की मौत, 30 से अधिक घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में बोलेरो की टक्कर से 3 की मौत, 30 से अधिक घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। स्थानीय ग्रामीण गणेश विसर्जन के जुलूस में शामिल होकर लौट रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने अचानक भीड़ को कुचल दिया। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

हादसा बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरूड़ांड़ में हुआ, जहां विसर्जन के बाद श्रद्धालु वापसी पर थे। घायल कई लोगों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और गंभीर हालात में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, बोलेरो का चालक हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास और एसपी शशिमोहन सिंह समेत विधायक रायमुनी भगत ने घटना स्थल पहुंचकर प्रभावितों को सांत्वना दी और मदद के इंतजाम जल्द से जल्द करने का भरोसा दिलाया है।

यह हादसा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के दौरान हुई दुर्घटना होने के कारण सभी के लिए चिंता का विषय है। प्रशासन इसी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कह रहा है।

Share This
अगला लेख → 'US के खिलाफ साजिश', किम-पुतिन की मुलाकात पर भड़के ट्रंप, रू…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun