मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

जब ब्लड प्रेशर बढ़ जाए, तो बीपी कंट्रोल करने के लिए इन चीजों का सेवन करें

जब ब्लड प्रेशर बढ़ जाए, तो बीपी कंट्रोल करने के लिए इन चीजों का सेवन करें

हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी समस्या है जो सीधे हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। यदि समय रहते इसका ध्यान न दिया जाए तो यह शरीर को गंभीर नुकसान पहुँचा सकती है। बहुत से लोग हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए दवाओं पर निर्भर रहते हैं, लेकिन इसे प्राकृतिक तरीके से भी नियंत्रण में रखा जा सकता है। इसके लिए अपने आहार में कुछ छोटे-छोटे बदलाव बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके आप घर पर ही हाई बीपी को नियंत्रित कर सकते हैं।

नारियल पानी का सेवन:
नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में बहुत मदद करता है। इसे रोजाना पीने से शरीर को पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित करने और तनाव को कम करने में सहायक होते हैं। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास ताजा नारियल पानी पीना लाभकारी होता है। आप दिन में दो बार भी नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।

कद्दू के बीज के फायदे:
कद्दू के बीज भी हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं। इनमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट्स और एल-आर्जिनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो रक्तचाप को कम करने में सहायक होते हैं। रोजाना 1-2 मुट्ठी भुने हुए कद्दू के बीज खाने से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। इन्हें सलाद, दही या फलों की स्मूदी में मिलाकर भी लिया जा सकता है।

गुड़हल की चाय:
गुड़हल की चाय पीना भी हाई ब्लड प्रेशर के नियंत्रण में फायदेमंद होता है। यह न केवल रक्तचाप को कम करती है, बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है। गुड़हल के सूखे फूलों के 2 चम्मच को 1 कप पानी में डालकर शहद या गुड़ के साथ उबाल लें और रोजाना सुबह इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में इसके लाभ महसूस होंगे।

इन उपायों के साथ-साथ नियमित व्यायाम करना, संतुलित और पौष्टिक आहार लेना, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना और नमक की मात्रा कम रखना बहुत जरूरी है ताकि हाई ब्लड प्रेशर को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सके।

Share This
अगला लेख → कियारा की बिकिनी फोटो पर राम गोपाल वर्मा का अश्लील कमेंट, मच…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun