मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, 48 पर्यटन स्थलों को किया बंद, पूरी लिस्ट देखें

जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, 48 पर्यटन स्थलों को किया बंद, पूरी लिस्ट देखें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ दिया है। सेना और पुलिस बल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं, जिसमें आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए घाटी के 48 पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया है।

यह निर्णय सुरक्षा समीक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में 87 पर्यटन स्थलों पर सामान्य रूप से आवाजाही की अनुमति है, लेकिन जिन स्थलों को बंद किया गया है, वे या तो आतंकवाद विरोधी अभियानों के दायरे में हैं या अत्यधिक संवेदनशील माने गए हैं।

किन-किन पर्यटन स्थलों पर लगी रोक — जिलेवार विवरण:

बांदीपोरा:

  • गुरेज घाटी (गैर-स्थानीय लोगों के लिए बंद)

बडगाम:

  • यूसमार्ग
  • तौसीमैदान
  • दूधपथरी

कुलगाम:

  • अहरबल
  • कौसरनाग

कुपवाड़ा:

  • बंगस
  • करिवान गोताखोर
  • चंडीगाम

हंदवाड़ा:

  • बंगस घाटी

सोपोर:

  • वुलर/वाटलैब
  • रामपोरा और राजपोरा
  • चेरहार
  • मुंडिज-हमाम-मरकूट झरना
  • खंपू, बोस्निया, विजीटॉप

अनंतनाग:

  • सूर्य मंदिर खीरीबल
  • वेरीनाग गार्डन
  • सिंथन टॉप
  • मार्गनटॉप
  • अकाड पार्क

बारामूला:

  • हब्बा खातून प्वाइंट कवंर
  • बाबरेशी तंगमार्ग
  • रिंगावली तंगमार्ग
  • गोगलदारा तंगमार्ग
  • बदेरकोट तंगमार्ग
  • श्रुंज झरना
  • कमानपोस्ट उरी
  • नामब्लान झरना
  • इको पार्क खडनियार

पुलवामा:

  • संगरवानी

श्रीनगर:

  • जामिया मस्जिद
  • बादामवारी
  • राजोरी कदल स्थित होटल कनाज़
  • आली कदल स्थित जे जे फूड रेस्तरां
  • आइवरी होटल गंदताल (थीड)
  • पदशापाल रिसॉर्ट्स एवं रेस्तरां (फकीर गुजरी)
  • चेरी ट्री रिज़ॉर्ट (फकीर गुजरी)
  • नॉर्थ क्लिफ कैफे एवं रिट्रीट (अस्टानमार्ग पैराग्लाइडिंग प्वाइंट)
  • वन पहाड़ी कुटिया (अस्तान मोहल्ला, दारा)
  • इको विलेज रिज़ॉर्ट (दारा)
  • अस्तानमार्ग व्यू प्वाइंट
  • अस्तानमार्ग पैराग्लाइडिंग स्पॉट
  • ममनेथ और महादेव पहाड़ियाँ (फकीर गुजरी के रास्ते)
  • बौद्ध मठ, हरवान
  • दाचीगाम – ट्राउट फार्म/मत्स्य पालन फार्म के आगे का क्षेत्र
  • अस्तानपोरा (विशेष रूप से कयाम गाह रिसॉर्ट)

गांदरबल:

  • लछपत्री लेटरल
  • हंग पार्क
  • नारानाग

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है और हालात सामान्य होने पर पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिए जाएंगे। फिलहाल पर्यटकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और केवल अधिकृत स्थानों पर ही भ्रमण करें।

Share This
अगला लेख → वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल, युवराज और सचिन ने की तारीफों की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun