मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल, युवराज और सचिन ने की तारीफों की बारिश

वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल, युवराज और सचिन ने की तारीफों की बारिश

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 28 अप्रैल को आईपीएल इतिहास में नया मुकाम हासिल किया। महज 14 साल की उम्र में, उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया। इस धमाकेदार पारी के साथ वैभव ने युसूफ पठान के 2010 में बनाए 37 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उनकी इस शानदार पारी ने न केवल मैदान पर तहलका मचा दिया, बल्कि क्रिकेट जगत के दिग्गजों को भी उनका मुरीद बना दिया।

मैच खत्म होने के बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर वैभव की बल्लेबाजी की दिल खोलकर तारीफ की। सचिन ने लिखा कि वैभव का निडर अंदाज, तेज बैट स्पीड, गेंद की लेंथ को तुरंत भांपना और उस पर पूरा जोर लगाकर खेलना उनकी सफलता की कुंजी रही। उन्होंने 38 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली।

युवराज सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अपना उत्साह जाहिर करते हुए लिखा, “14 साल की उम्र में हम क्या कर रहे थे? और यह बच्चा दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों का सामना बिना किसी झिझक के कर रहा है। वैभव सूर्यवंशी, यह नाम याद रखिए! इसे देखना गर्व की बात है।”

वहीं अपना रिकॉर्ड टूटते देख युसूफ पठान ने भी खुशी जताई। उन्होंने पोस्ट करते हुए वैभव को बधाई दी और लिखा कि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह उपलब्धि और भी खास है। उन्होंने वैभव को चैंपियन बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसके अलावा रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन उथप्पा और हरभजन सिंह जैसे कई बड़े सितारों ने भी वैभव की सराहना की।

मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने महज 15.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी को उनकी ऐतिहासिक पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी नाबाद 70 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

Share This
अगला लेख → मैनपुरी में एनकाउंटर में खत्म हुआ अपराधी, पुलिस ने किया एक ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun