मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

जम्मू में चल रही गोलीबारी के बीच पहुंचे CM उमर अब्दुल्ला, हालात का लिया मुआयना

जम्मू में चल रही गोलीबारी के बीच पहुंचे CM उमर अब्दुल्ला, हालात का लिया मुआयना

गुरुवार रात पाकिस्तान की सेना ने जम्मू क्षेत्र पर बड़े पैमाने पर हमला करने की कोशिश की। इस हमले में पाकिस्तान ने बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया, लेकिन भारतीय सेना की सतर्कता और मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी खतरों को नाकाम कर दिया। हमले के दौरान पूरे जम्मू क्षेत्र में ब्लैकआउट कर दिया गया था ताकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि वह हालात का जायजा लेने के लिए जम्मू रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “गुरुवार रात जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से किए गए नाकाम ड्रोन हमले के बाद अब मैं स्थिति की समीक्षा के लिए जम्मू जा रहा हूं।”

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास के क्षेत्रों में एक साथ कई स्वार्म ड्रोन भेजने की कोशिश की थी। लेकिन भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट जैसे इलाकों में 50 से अधिक ड्रोन को मार गिराया।

इसके अलावा, पाकिस्तान की ओर से दागे गए 100 से ज्यादा मिसाइलों को भी भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमानों को गिरा दिया और उनके अत्याधुनिक AWACS सिस्टम को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

Share This
अगला लेख → बचा हुआ आईपीएल कब शुरू होगा? बीसीसीआई ने दी बड़ी जानकारी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun