जल्द मिलेंगे हथियारों से लैस 6 राफेल ,150 किमी रेंज वाली मिसाइल भी रहेगी
नई दिल्ली – LAC पर जारी भारत चीन के तनाव के बीच वायुसेना ने की ताकत में होने जा रहा है इजाफा। भारत को अगले महीने तक मिल सकते है 6 राफेल फाइटर जेट।
न्यूज़ एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इन राफेल में 150 किलोमीटर तक टारगेट हिट करने वाली मीटियर मिसाइल भी रहेगी। इससे चीन एयरफोर्स के मुकाबले भारतीय एयरफोर्स को काफी बढ़त हासिल होगी।
सूत्रों नके अनुसार वायुसेना के पायलटों की फ्रांस में जारी ट्रेनिंग पर काफी कुछ निर्भर करता है। जुलाई के आखिर तक हमें 6 राफेल मिल सकते हैं। यह पूरी तरह हथियारों से लैस होंगे और कुछ ही दिनों के भीतर ये किसी ऑपरेशन में शामिल होने के लिए तैयार होंगे।