मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, एनकाउंटर में आठ माओवादी ढेर

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, एनकाउंटर में आठ माओवादी ढेर

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक और मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 8 माओवादी आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी और बताया कि बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को गंगालूर में माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन के सशस्त्र दस्ते की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के जवानों को माओवादी विरोधी अभियान पर भेजा गया था।

शनिवार सुबह 8.30 बजे माओवादियों ने सुरक्षाबलों के संयुक्त दल पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है, जबकि क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

Share This
अगला लेख → Budget 2025 : भारत की मदद से मालदीव खुशहाल, लेकिन इस पड़ोसी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun