मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

जाति हटाने पर सियासी संग्राम: अखिलेश ने साधा योगी सरकार पर निशाना

जाति हटाने पर सियासी संग्राम: अखिलेश ने साधा योगी सरकार पर निशाना

योगी सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए बड़ा कदम उठाया है। अब नाम में जाति का उल्लेख, एफआईआर, गिरफ्तारी मेमो, पुलिस रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों में जाति नहीं लिखी जाएगी। इस फैसले को लागू करने के लिए मुख्य सचिव दीपक कुमार ने आदेश जारी किए हैं। इसके तहत अब पहचान के लिए पिता/पति के नाम के साथ माता का नाम भी शामिल किया जाएगा। साथ ही थानों के नोटिस बोर्ड, निजी और सार्वजनिक वाहनों तथा साइनबोर्ड्स से जातीय संकेत और नारे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक मकसद से होने वाली जाति आधारित रैलियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि जातिगत भावनाएं भड़काने वाली गतिविधियों पर लगाम लग सके।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन कर सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों पर जाति आधारित स्लोगन और स्टिकर को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही ऐसे चिह्न न हटाने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए गए। हालांकि, एससी/एसटी एक्ट जैसे मामलों में जाति का उल्लेख करने की छूट रहेगी। इसके लिए एसओपी और पुलिस मैनुअल में बदलाव किया जाएगा।
इस फैसले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे सतही कदम करार दिया और सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में पांच प्रमुख सवाल रखे। उन्होंने पूछा कि 5000 सालों से मन में बसे जातिगत भेदभाव को दूर करने के लिए क्या किया जाएगा? वेशभूषा और प्रतीक चिन्हों से जाति प्रदर्शन को खत्म करने के लिए क्या कदम होंगे? किसी से मिलने पर नाम से पहले जाति पूछने की मानसिकता को कैसे बदला जाएगा? किसी का घर धुलवाने जैसी सोच और झूठे आरोपों से बदनाम करने की साजिशों को रोकने के लिए क्या योजना है?
अखिलेश यादव का कहना है कि केवल दस्तावेजों और बोर्डों से जाति हटाने से समाज में गहरी जड़ें जमा चुकी मानसिकता खत्म नहीं होगी। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और योगी सरकार के फैसले को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है।

Share This
अगला लेख → नवरात्रि 2025: माता दुर्गा को खुश करने का सही समय और तरीका

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun