मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

जौनपुर में दर्दनाक एक्सीडेंट, आठ की मौत, 30 से अधिक लोग जख्मी

जौनपुर में दर्दनाक एक्सीडेंट, आठ की मौत, 30 से अधिक लोग जख्मी

    जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए।पुलिस के अनुसार, दोनों हादसे बुधवार देर रात वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरोखनपुर अंडरपास के पास, लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुए।

    बदलापुर की उपजिलाधिकारी योगिता सिंह ने जानकारी दी कि रात करीब दो बजे एक अज्ञात वाहन ने एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल हैं। बताया गया कि झारखंड से आए ये श्रद्धालु वाराणसी से अयोध्या की यात्रा पर थे।

    पहली दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद एक तीर्थयात्रियों से भरी ‘डबल डेकर’ बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक, एक महिला और एक बच्चे की जान चली गई, जबकि 27 यात्री घायल हो गए।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पहले बदलापुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह बस दिल्ली से श्रद्धालुओं को लेकर निकली थी, जो चित्रकूट और प्रयागराज होते हुए वाराणसी दर्शन के बाद अयोध्या जा रही थी।

    बदलापुर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने कहा कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और प्रशासन उनके इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था कर रहा है।

    Share This
    अगला लेख → महिलाओं के स्नान के वीडियो बेचने के मामले में बड़ा कदम, सरका…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताज़ा ख़बरें
    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
    निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
    मौसम
    25°C
    Patchy rain nearby
    💧 91% 💨 4 km/h
    Dehradun