मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

‘झाबुआ जितना मध्य प्रदेश से जुड़ा है उतना ही गुजरात से भी जुड़ा है- PM

‘झाबुआ जितना मध्य प्रदेश से जुड़ा है उतना ही गुजरात से भी जुड़ा है- PM

MP – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर झाबुआ पहुंचे, यहाँ उन्होंने 7,550 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने लोगो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सेवक के तौर पर यहां आया हूं. पीएम मोदी ने इस दौरे के जरिये झाबुआ की सीमा से लगे राजस्थान और गुजरात के आदिवासियों को भी साधने का प्रयास किया.

पीएम रोड शो भी किया,लोगों ने इस दौरान मोदी-मोदी के नारे लगाकार और फूल बरसाकर पीएम मोदी का स्वागत किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी पीएम मोदी के साथ जीप में नजर आए. इस दौरान पीएम मोदी ने सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘लूट और फूट कांग्रेस के लिए ऑक्सीजन.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘झाबुआ जितना मध्य प्रदेश से जुड़ा है उतना ही गुजरात से भी जुड़ा है…झाबुआ और इस पूरे इलाके की गुजरात से केवल सीमा ही नहीं लगती बल्कि दोनों तरफ के लोगों के दिल भी मजबूती से जुड़े हुए हैं… गुजरात में रहते हुए मुझे यहां के जनजीवन से, यहां की परंपराओं से करीब से जुड़ने का अवसर मिला…’

PM मोदी ने आगे कहा कि ‘कुछ देर पहले मैंने झाबुआ, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, धार, अलीराजपुर समेत पूरे MP के लिए हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण भी किया है. एक साथ विकास के इतने सारे काम ये बता रहे हैं, मध्य प्रदेश में नई बनी डबल इंजन की सरकार डबल तेजी से काम कर रही है. विकास के इस महाअभियान का श्रेय मध्य प्रदेश की जनता को जाता है. मैं आप सबको इसके लिए बधाई देता हूं.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘मध्य प्रदेश में विधानसभा के नतीजों से आप पहले ही बता चुके हैं कि लोकसभा के लिए आपका मूड क्या रहने वाला है.

Share This
अगला लेख → मेरी संसदीय सीट के साथ हो रहा सौतेला व्यव्हार- अफ़ज़ाल अंसारी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun