मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

टायर फटने के कारण बेकाबू हुई बस ने कार को मारी टक्कर, 8 लोगों की गई जान और 6 घायल

टायर फटने के कारण बेकाबू हुई बस ने कार को मारी टक्कर, 8 लोगों की गई जान और 6 घायल

राजस्थान के जयपुर जिले के दूदू में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी। जयपुर-अजमेर हाईवे पर मौखमपुरा क्षेत्र में रोडवेज बस का टायर फटने के कारण बस बेकाबू हो गई और उसने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गुरुवार दोपहर लगभग 3:45 बजे हुई।

रोडवेज बस जयपुर से अजमेर जा रही थी, तभी अचानक बस का टायर फट गया। टायर के फटने के बाद बस का नियंत्रण खो गया और वह सड़क किनारे चल रही एक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इसी तरह एक और हादसा राजस्थान के बालोतरा जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में हुआ। सोमवार रात एक कार और बोलेरो की आपस में जोरदार टक्कर में 5 लोगों की जान चली गई और 8 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि पायला गांव में कार और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के 5 सदस्य मारे गए, जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायल व्यक्तियों को जोधपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य छह को सामान्य चोटें आई हैं। मृतकों की पहचान अशोक सोनी (60), उनके बेटे श्रवण सोनी (28), मनदीप (4), रिंकूं (6 माह) और ब्यूटी (25) के रूप में हुई है। ये सभी कार में सवार थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This
अगला लेख → रूस का शक्तिशाली 'Su-57' फाइटर जेट भारत आएगा, एयरो इंडिया मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun