मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

टीवी एक्टर ने किया आत्महत्या, इंडस्ट्री में शोक की लहर, CINTAA ने दी श्रद्धांजलि

टीवी एक्टर ने किया आत्महत्या, इंडस्ट्री में शोक की लहर, CINTAA ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता ललित मनचंदा का निधन हो गया। वह सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने जांच में पाया कि ललित ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और सहकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ललित मनचंदा के परिवार के अनुसार, वह काम की कमी के कारण मानसिक तनाव और डिप्रेशन का शिकार थे। परिवार ने बताया कि आर्थिक तंगी और करियर में परेशानी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच जारी है। ललित का शव उनके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ था, जिसे देखकर परिवार ने पुलिस को सूचित किया।

ललित मनचंदा ने कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में सहायक भूमिकाएं अदा की थीं। वह वेब सीरीज में भी काम करने वाले थे, जिस पर उन्होंने हाल ही में काम करना शुरू किया था। उनकी अंतिम यात्रा पर CINTAA (कलेक्टिव ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने शोक व्यक्त किया। उनके निधन पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए संवेदना व्यक्त की।

ललित ने जो टीवी शोज किए थे, उनमें ‘इंडिया मोस्ट वांटेड’‘क्राइम पेट्रोल’‘मर्यादा’‘झांसी की रानी’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे प्रसिद्ध धारावाहिक शामिल हैं। काम की कमी और मानसिक तनाव के कारण वह मुंबई से मेरठ लौट आए थे और वहीं पर अपना जीवन जी रहे थे।

Share This
अगला लेख → पाकिस्तानी हसीना का निजी वीडियो लीक, सोशल मीडिया पर हो रही ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Clear
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun